Haryanaline_Logo

बीईओ ने हायर सेकंडरी स्कूल का निरीक्षण किया

 
Chhatarpur News
Whatsapp-Group

Chhatarpur News: भगवां स्थित शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल में गुरुवार को बड़ामलहरा के बीईओ सुंदर लाल प्रजापति ने निरीक्षण किया।

उन्होंने विद्यालय प्रशासन को आगामी राष्ट्रीय पर्व की तैयारियों के लिए विशेष निर्देश दिए और शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने हेतु पूरे स्टाफ की बैठक ली।

बैठक में शिक्षकों के दैनिक रजिस्टर और शिक्षक डायरी की जांच की गई। बीईओ ने बोर्ड के निर्देशों के अनुसार कक्षाओं में पढ़ाने के निर्देश दिए और विद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया।

इस दौरान प्राचार्य सुनील जैन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में तत्कालीन प्राचार्य जीवन लाल जैन, डीके शिवहरे, आरडी असाटी, भगवंत प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।