Haryanaline_Logo

मरीजों के लिए बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने दी नई सुविधा को मंजूरी

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में 450 नए डॉक्टरों की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इनमें विशेषज्ञ डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग अब जल्द ही इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा।

गौरतलब है कि राज्य के कई अस्पतालों में लंबे समय से डॉक्टरों के पद खाली हैं, जिसकी वजह से मरीजों को इलाज में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले साल सरकार ने 777 पदों पर नियुक्ति निकाली थी, जिनमें से अधिकांश पद भर दिए गए थे। अब शेष रिक्त पदों पर भर्ती होने से अस्पतालों में स्टाफ की कमी दूर होगी और मरीजों को राहत मिलेगी।

हाल ही में मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक कर खाली पदों की जानकारी मांगी थी। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पद तुरंत भरे जाएं। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में 450 पद खाली हैं और सीएम की मंजूरी के बाद इन पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। माना जा रहा है कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग जल्द विज्ञापन जारी करेगा।