Movie prime

पांच घंटे में बाइक चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

 
Guna News

Guna News: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही कि शिकायत दर्ज होने के महज पांच घंटे के भीतर ही आरोपी पुलिस की पकड़ में आ गया। आरोपी से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

जानकारी के अनुसार, पुरानी छावनी क्षेत्र के निवासी शुभम ओझा ने 2 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक विंध्याचल कॉलोनी से चोरी हो गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।

टीम ने मुखबिरों से मिली सूचना और तकनीकी साधनों का उपयोग कर संदिग्ध की तलाश शुरू की। देर रात हड्डीमिल क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सोनू धाकड़ निवासी ग्राम मोतीपुरा थाना राघौगढ़ को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने चोरी की वारदात को स्वीकार किया और बताया कि इस काम में उसका साथी लक्ष्मी पारदी भी शामिल है।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कर लीं। फिलहाल दोनों आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही है और उनसे अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जा रही है।