Jind News: जींद जिले में सफीदों-असंध बाईपास टी-प्वाईंट पर बंद दुकान में घुसी कार,गंभीर रूप से हुए घायल पानीपत रैफर
Jind New: जींद जिले के सफीदों हलके से कार एक्सीडेंट की बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा जानकारी के अनुसार जींद-असंध सफीदों बाईपास पर एक कार बंद पड़ी दुकान में जाकर घुस गई। सफीदों नगर के सफीदों-असंध बाईपास टी-प्वाईंट पर हुए इस एक्सीडेंट को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में कार व दुकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
गंभीर रूप से घायल हुए दो युवकों को पानीपत किया रेफर
जींद जिले के सफीदों नगर के बाईपास पर एक कार संतुलन खोकर बंद पड़ी दुकान में जा घुसी गई जिस कारण से कार और दुकान दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। एक्सीडेंट इतना खतरनाक था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में दो युवक स्वार थे और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की बिगड़ी हुई हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत पानीपत रेफर कर दिया गया। कार एक्सीडेंट में घायल युवकों को पीछे-पीछे आ रही कार में सवार में उनके दोस्त पानीपत स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। घायल दोनों युवक गांव आटा (पानीपत) के बताए गए हैं। गनीमत तो यह रही कि दुकान में उस वक्त कोई नहीं था। मामले की सूचना पुलिस को दे गई है।
शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
सफीदों नगर में बने बाईपास पर रात को हुए कार एक्सीडेंट में जो दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, वह शादी समारोह से अपने घर लौट रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार देर रात दो कारों में सवार गांव आटा (पानीपत) के युवक सफीदों में किसी शादी समारोह में आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नगर के असंध रोड़ मोड़ से सफीदों की ओर बाईपास पर मुड़ी तो उनकी कार अनियंत्रित हो गई और वह सीधे वहां पर बनी एक दुकान में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दुकान का अगला हिस्सा गिर गया तथा कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के वक्त पीछे-पीछे आ रही उनके दोस्तों की कार रूकी और उन्होंने आननफानन में दोनों युवकों को बाहर निकाला और उन्हे पहले सफीदों के एक निजी अस्पताल ले गए और वहां से उन्हे पानीपत के एक निजी अस्पताल में रैफर कर दिया गया। मामले की सूचना सफीदों पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
