Movie prime

जींद शहर में झगड़ा और गाली गलौज करने पर तीन के खिलाफ  हुआ मामला दर्ज, महिला से मारपीट करने पर जेठ नामजद

सिविल लाइन थाना पुलिस ने सेक्टर-10 में रात को मारपीट करने और गाली गलौज करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-10 निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान के सामने निर्माण सामग्री डाली हुई है।
 
महिला से मारपीट करने पर जेठ नामजद

Jind News: जींद शहर में झगड़ा और गाली गलौज करने पर तीन लोगों के खिलाफ  मामला दर्ज हुआ है। सिविल लाइन थाना पुलिस (JIND POLICE) ने सेक्टर-10 में रात को मारपीट करने और गाली गलौज करने पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-10 निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मकान के सामने निर्माण सामग्री डाली हुई है। दो दिन पहले पड़ोसी के बच्चे उसे बिखेर रहे थे। इस पर उसने आपत्ति जताई तो पड़ोसी ईश्वर और उसके परिजन झगडऩे लगे।

उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो आरोपी घर में चले गए। इसके बाद रात को ईश्वर का बेटा नवीन उनके घर के सामने आया और गालियां देते हुए तोडफ़ोड़ करने लगा। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वह फरार हो चुका था। पुलिस ने इस मामले में ईश्वर, नवीन तथा रेणु के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला से मारपीट करने पर जेठ नामजद

जींद जिले से झगड़ा और गली ब्लाउज में तीन लोगों के खिलाफ मामला (CASE) दर्ज होने के अलावा एक और कैसे मोरखी गांव से आया है। मोरखी गांव में महिला के साथ मारपीट करने पर उसके जेठ को पुलिस ने नामजद किया है। जींद जिले के मोरखी गांव में महिला के साथ मारपीट करने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मोरखी निवासी पूनम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले दिनों आंगन में बर्तन साफ कर रही थी। उसका जेठ मुकेश ऊपर कपड़े धो रहा था, जिनकी बूंदे बर्तन पर पड़ रही थी। इस पर उसने एतराज जताया तो मुकेश नीचे आया और उस पर हमला कर दिया। इससे उसको काफी चोटें आई। पुलिस ने आरोपी मुकेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub