Movie prime

Haryana Rain Alert: हरियाणा के 7 जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि के आसार, विजिबिलिटी जीरो, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान 

haryanaline: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।  बता दे की प्रदेश में बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि ( Halstrom Alert) के भी आसार जताये जा रहे है भारतीय मौसम विभाग आज रात से मौसम बदलेगा और 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।
 
हरियाणा के 7 जिलों में बारिश के साथ ओलावर्ष्टि के आसार, विजिबिलिटी जीरो

Haryana Rain Alert: हरियाणा में कड़ाके की धुंध के साथ अब बारिश और ओलावर्ष्टि ( Hailstom) का कहर शरू होने वाला है। प्रदेश के सभी जिलों में आज घनी धुंध छाई हुई है।

पानीपत, रेवाड़ी, सोनीपत, हिसार, रोहतक, झज्जर, यमुनानगर, जींद, सिरसा, लोहारू, बवानी खेड़ा और पलवल पूरी तरह से कोहरे की चपेट में है ।

पानीपत, बालसमंद और रेवाड़ी में तो विजिबिलिटी जीरो यानि ना के बराबर है। वहीं बाकी जगह 10 से 20 मीटर तक विजिबिलिटी है। वाहन चालकों को सफर करने में इस समय काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है।  यहाँ तक की कोहरे ने ट्रेनों की रफ़्तार भी धीमी कर दी है। 

बता दे की अजमेर-जम्मू तवी ट्रेन 11 घंटे और जम्मू तवी से अजमेर जाने वाली ट्रेन 8 घंटे देरी से रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर पहुंची।

आसमान से ओस बारिश की बूंदों की तरह टपक रही है।  मौसम विभाग ने अंबाला और कुरुक्षेत्र के लिए वेरी डेंस फॉग का अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा के इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट ( Rain Yellow Alert) जारी
हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है।  बता दे की प्रदेश में बारिश के साथ साथ ओलावर्ष्टि ( Halstrom Alert) के भी आसार जताये जा रहे है भारतीय मौसम विभाग आज रात से मौसम बदलेगा और 7 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

 इन जिलों में महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। बाकी के जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

11 और 12 जनवरी को तापमान में होगी गिरावट 
इस दौरान उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में कुछ जगहों पर घना कोहरा भी छा सकता है। 11 और 12 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट होने के आसार जतए जा रहे है। इन दोनों दिनों में अधिकतर कोल्ड डे की स्थिति रहेगी।

जबकि न्यूनतम तापमान में अन्य दिनों के मुकाबले ज्यादा गिरावट नहीं आएगी।