Movie prime

Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, लगातार दो दिन होगी झमाझम बारिश, मैप द्वारा समझें मौसम विभाग का हाल 

Haryanaline: हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण दिन के बढ़े तापमान से छुटकारा मिलेगा। जिससे फसलों को भी खूब फायदा होगा। इसके बाद 4 फरवरी को मौसम में बदलाव होगा और एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।

 
harayana

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है। परदेशवासी एक बार फिर कड़ाके की ठंढ के लिए तैयार हो जाये। हरियाणा में हवा बदलने से सुबह के समय हल्की धुंध छाने देखने को मिलने वाली है । 


उत्तर-पश्चिम हवाओं से बढ़ेगी ठंडक  
बता दे की मौसम में एक बार फिर परिवर्तन देख जा रहा है। आज प्रदेश में उत्तर-पश्चिम से बदलकर पुरवाई हो गई है। मौसम विज्ञानियों (Meteorologists) के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में लगातार धुंध देखी जा सकती है। इससे किसानों को बढ़ते तापमान से राहत मिली है। गिरते तापमान से किसानों को भी राहत मिलने वाली है। 

हरियाणा में दो दिन बारिश का अलर्ट 
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को हरियाणा में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव (Western disturbance active) हो रहा है। इसके कारण हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके कारण दिन के बढ़े तापमान से छुटकारा मिलेगा। जिससे फसलों को भी खूब फायदा होगा। इसके बाद 4 फरवरी को मौसम में बदलाव होगा और एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है।


IMD की ओर से 31 जनवरी और 1 फरवरी को बारिश की चेतावनी दी गई है। बारिश वाले क्षेत्रों को हरे रंग में दिखाया गया है।

31 जनवरी तक मौसम खुश्क रहेगा
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ का कहना है कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 31 जनवरी तक खुश्क और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं (Western Cold winds) हल्की गति से चलेंगी। इससे रात्रि तापमान में गिरावट आएगी।

इस दौरान राज्य के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह और देर रात्रि धुंध छाने की संभावना है। परंतु फरवरी के पहले सप्ताह में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance active) के आने से बारिश के आसार बन रहे है। 

हरियाणा में बदली हवाओं के कारण छाई धुंध
अधिक जानकरी के लिए बता दे की हरियाणा में पूरे इलाके में हवाएं उत्तर-पश्चिम से बदलकर दक्षिणी-पूर्वी हो गई हैं। इसकी वजह से सुबह के समय हरियाणा के पंजाब से सटे जिलों सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला, फतेहाबाद, जींद, कैथल, यमुनानगर में हल्की धुंध और कहीं-कहीं हल्की बादलवाई के आसार भी नजर आयेंगें।