Movie prime

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, IMD ने सिरसा-जींद समेत 9 जिलों में जारी किया अलर्ट -Haryana Heavy Rain Alert:

Haryanaline: हरियाणा में मौसम  विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा,कैथल, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ धुंध भी छाएगी।

 
IMD ने सिरसा-जींद समेत 9 जिलों में जारी किया अलर्ट

Haryana Heavy Rain Alert:  हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है।  बता दे की किसानों के लिए प्रदेश में पिछले दो दिन काफी अच्छे रहे है।  अचानक गर्मी के बाद प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है।  आने ावाले दिनों में अब तापमान की गिरावट के साथ हरियाणा में झमाझम बारिश देखने को मिलेगी। 

हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट  
अधिक जानकारी के लिए बता दे की हरियाणा में मौसम  विभाग ने आज से 5 फरवरी तक बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमी पंजाब और पाकिस्तान के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण हरियाणा के पंजाब के साथ लगते इलाकों सिरसा,कैथल, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में बारिश के आसार हैं। इस दौरान ओले गिरने की भी संभावना है। इसके साथ धुंध (Fogg)भी छाएगी।

बारिश के साथ ओलावर्ष्टि की सम्भावना 
 अधिक जानकारी के लिए बता दे की पंजाब से सटे हरियाणा के जिलों में आज 40-50% बारिश के साथ ओलावृष्टि ( Hailstrom) की भी संभावना है।  मौसम विशेषज्ञों के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंच चुका है। इसके प्रभाव से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों हिमाचल प्रदेश( Himachal prdesh) , जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड के इलाकों में हल्की से मध्य बारिश व हल्की बर्फबारी की संभावना है।

हरियाणा में 5 फरवरी तक मौसम का बदला रहेगा रुख 
अधिक जानकरी के लिए बता दे की मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 5 फरवरी तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। लगातार 2 पश्चिमी विक्षोभ (Western disturbance) के आंशिक प्रभाव से राज्य के मौसम में बदलाव की संभावना है।