Movie prime

Jaora News: चिपिया-भाकरखेड़ी मार्ग की हालत खराब, मरम्मत की मांग हुई शुरू 

रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में चिपिया-भाकरखेड़ी मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो गई है। सुदूर सड़क योजनांतर्गत निर्मित यह पूरा मार्ग अब गड्डों में तब्दील हो चुका है। इससे चिपिया, जालीनेर, कंसेर, बिलदंपुर, शक्करखेड़ी आदि गांवों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पिपलौदा व उपमंडी सुखेड़ा जाते हैं जिससे उन्हें आवागमन में काफी परेशानी आ रही है। 
 
Chipiya-Bhakarkheri road

Jaora News: रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में चिपिया-भाकरखेड़ी मार्ग की हालत अत्यंत खराब हो गई है। सुदूर सड़क योजनांतर्गत निर्मित यह पूरा मार्ग अब गड्डों में तब्दील हो चुका है। इससे चिपिया, जालीनेर, कंसेर, बिलदंपुर, शक्करखेड़ी आदि गांवों के ग्रामीण तहसील मुख्यालय पिपलौदा व उपमंडी सुखेड़ा जाते हैं जिससे उन्हें आवागमन में काफी परेशानी आ रही है। 

ग्रामीण बंकटदास बैरागी, मनोहर पाटीदार चिपिया, दीनदयाल आंजना भाकरखेड़ी, बापूलाल आंजना बिलंदपुर और बगदीराम जाट कंसेर ने बताया कि यह मार्ग पिपलौदा तहसील व सुखेड़ा उपमंडी जाने के लिए शॉर्टकट है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक को अवगत करवाकर इस मार्ग पर डामरीकरण के लिए मांग की जाएगी ताकि तहसील मुख्यालय व उपमंडी सुखेड़ा जाने में सुविधा हो सके।