हरियाणा में फिर बरसेंगे बादल, इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
Haryana Wheather Update: हरियाणा में रविवार को मौसम का मिज़ाज बदल सकता है। मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहेंगे और दोपहर या शाम तक कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। चंडीगढ़, कैथल, जिंद, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में भी छिटपुट बरसात के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि 31 अगस्त से 3 सितंबर तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में भारी बरसात होने की संभावना है। इसके अलावा, 5 सितंबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
लगातार होने वाली बारिश से लोगों को निकट भविष्य में राहत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। किसानों और आम जनता को सलाह दी गई है कि मौसम के ताज़ा अपडेट पर नज़र रखें और सावधानी बरतें।
