Haryanaline_Logo

कलेक्टर श्री बाथम-आगामी त्यौहारों को शांति और समन्वय के साथ मनाएं.

जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न..
 
Zila satriya meating
Whatsapp-Group

रतलाम 4 जून( इ खबर टुडे)। आगामी त्यौहारों ईद-उल-जुहा (बकरीद), मोहर्रम, श्रावन मास में पडने वाले त्यौहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए आज बुधवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता में नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने सभी समुदाय के प्रतिनिधियों से कहा कि आगामी सभी त्यौहार शहर की परंपरा अनुसार शांतिपूर्ण एवं समन्वय के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सद्भाव के साथ मनाए।

बैठक में कलेक्टर श्री बाथम ने नगर निगम के संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि शहर में त्यौहारो के समय साफ सफाई एवं निराश्रित पशुओं की व्यवस्था सुनिश्चित करे। एमपीईबी के अधिकारी को निर्देश दिए कि ताजिये के जुलूस के दौरान जुलूस के रास्ते में आने वाले अस्त व्यस्त विद्युत तारों को सुव्यवस्थित कर ले ताकि विद्युत के कारण कोई दुर्घटना घटित ना हो। विद्युत पोल जो टेडे-मेढे है, उन्हें ठीक करवा ले। जो पोल सड़क के बीच में है उनका सर्वे कर एस्टीमेट बना कर एमपीईबी एवं नगर निगम के संबंधित अधिकारी  शिफ्टिंग की कार्यवाही करें। शहर की ऐसी सड़के जो निर्माण कार्यों की वजह से खुदी हुई है, उनकी मरम्मत भी संबंधित एजेन्सी से करवायें।

पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार ने कहा कि ताजिये के जुलूस के दौरान पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी, कैमरो से भी निगरानी रखी जाएगी। धार्मिक स्थलों पर पुलिस जवान तैनात रहेंगे, किसी को असुविधा नही होने दी जाएगी।

एडीएम डॉ शालिनी श्रीवास्तव, ने बैठक का संचालन करते हुए गत त्यौहारों पर की गई व्यवस्थाओं से अवगत कराते हुए इस वर्ष भी इसी प्रकार व्यवस्था का आश्वासन दिया।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, एसडीएम   अनिल भाना, जिला अध्यक्ष  प्रदीप उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लालबाई शम्भुलाल चंद्रवंशी, शहर काजी एहमद अली,  बंजरंग पुरोहित,  मनोहर पोरवाल,  गोविन्द काकानी,  अशोक चौटाला, श्रीमती मधु पटेल, पत्रकार शरदजोशी,   प्रितेश गादिया,   महेन्द्र कटारिया, पार्षद यास्मीन शैरानी सहित समिति के सदस्य उपस्थित थे।