हिसार जिले में रायपुर गांव के सरपंच को डीसी ने किया सस्पेंड, दहेज के लिए पत्नी को तंग करना सरपंच को पड़ा महंगा

HARYANA NEWS: हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में के रायपुर गांव के सरपंच को अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना उस समय महंगा पड़ गया जब पत्नी की शिकायत पर हिसार जिला उपयुक्त अनीश यादव ने सरपंच को बर्खास्त करने की आदेश जारी कर दिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा प्रदेश के हिसार जिले में रायपुर गांव के सरपंच सुनील ने सुमन नामक एक लड़की से 2021 में लव मैरिज की थी। लेकिन शादी के बाद रायपुर गांव के सरपंच सुनील द्वारा अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। जिसकी शिकायत सुनील की पत्नी सुनीता ने जिला उपायुक्त को दे दी। हिसार जिला उपयुक्त ने इस मामले की शिकायत मिलने के बाद रायपुर गांव के सरपंच सुनील कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
पत्नी ने की थी सरपंच पति के खिलाफ 2022 में दहेज उत्पीड़न की शिकायत
रायपुर गांव के सरपंच सुनील कुमार के खिलाफ उसकी पत्नी सुनीता ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवा रखा है। जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।
पाठकों को बता दें कि सस्पेंडेड सरपंच सुनील कुमार और सुमन की 2018 में मुलाकात होने के बाद दोनों का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 2021 में लव मैरिज कर ली थी। सुमन ने बताया कि शादी की 1 साल बाद ही उसे ससुराल वालों की तरफ से दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसके बाद उसने सरपंच सुनील कुमार और उसके साथी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की थाने में जाकर शिकायत दर्ज की।
17 नवंबर 2022 को कई धाराओं के तहत सरपंच सुनील कुमार पर हुआ केस दर्ज
रायपुर गांव के सरपंच सुनील कुमार की पत्नी सुनीता द्वारा दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करवाने के बाद हिसार सिविल लाइन थाने में 17 नवंबर 2022 को कई धाराओं के तहत सरपंच सुनील कुमार सहित उसके साथी प्रमोद पर हिसार सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कर लिया गया था। सुमन ने अपने सरपंच पति और उसके साथी पर दहेज उत्पीड़न सहित किडनैपिंग और गर्भपात जैसे गंभीर मामलों में 17 नवंबर 2022 को शिकायत दर्ज की थी। सरपंच की पत्नी की शिकायत के बाद इस मामले की पुलिस द्वारा लंबी जांच पड़ताल की गई। अब इस मामले को लेकर हिसार जिला उपायुक्त अनीश यादव ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 51 के तहत सुनील कुमार को सरपंच पद से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं।