Haryanaline_Logo

Sirsa News: सिरसा के इस गांव में करोड़ों रुपए होंगे विकास कार्य, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिया आश्वासन 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हेलीकॉप्टर से स्कूल में उतरे और गुरुद्वारा में पहुंचे। जहां गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और अरदास में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने न केवल सिख धर्म बल्कि समूचे मानव समाज के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। जब अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन का समय था, तब उन्होंने निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। मुख्यमंत्री सैनी ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सिर पर सजाकर पालकी साहिब में विराजमान करवाया और नगर कीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया।
 
sirsa news
Whatsapp-Group

Sirsa News: हरियाणा प्रदेश के सिरसा जिले में रोड़ी विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए से विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया है। गांव रोड़ी स्थित गुरुद्वारा गुरुसर साहिब पातशाही दसवीं में गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी को समर्पित नगर कीर्तन के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सैनी पहुंचे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से किए आयोजन में सीएम ने श्रद्धापूर्वक पालकी साहब उठाकर कीर्तन को रवाना किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हेलीकॉप्टर से स्कूल में उतरे और गुरुद्वारा में पहुंचे। जहां गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेका और अरदास में शामिल हुए। सीएम ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने न केवल सिख धर्म बल्कि समूचे मानव समाज के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। जब अत्याचार और जबरन धर्म परिवर्तन का समय था, तब उन्होंने निडर होकर अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। मुख्यमंत्री सैनी ने गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को सिर पर सजाकर पालकी साहिब में विराजमान करवाया और नगर कीर्तन का विधिवत शुभारंभ किया।

पांच प्यारों की अगुआई में पालकी साहिब चली। जिसके पीछे भारी संख्या में सिख संगत "सतनाम श्री वाहेगुरु" का जाप करते हुए श्रद्धा से शामिल हुई। यात्रा आज कालावाली के गांव दादू से चलकर गांवों से होते हुए डबवाली की ओर रवाना होगी। इस दौरान डीसी शांतनु शर्मा, एसडीएम मोहित कालांवाली और एस पी दीपक सहारण सहित अधिकारी और सुरक्षा बल मौजूद
रहा। 

हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा, सदस्य कुलदीप सिंह फग्गु, बलजीत सिंह दादूवाल, सरपंच दर्शन सिंह, पूर्व सरपंच मेजर सिंह, बलविंदर सिंह, पूर्व सांसद चरणजीत सिंह, शाजिंदर सिंह, गुरतेज गादड़, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जरनैल सिंह, हैड ग्रंथि गुरविंदर सिंह आदि गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। रोड़ी ग्राम पंचायत ने सीएम से 9 मांगे रखीं। जिनमें कम्युनिटी सेंटर बनाने, नशा मुक्ति, गंदे पानी की निकासी, गांव को उपतहसील व ब्लॉक का दर्जा, गांव में पीएचसी को अपग्रेड, अनाज मंडी को नई बनाना, गुरुद्वारा के लिए नहर में लगा मोगा डाउन करने आदि मांगे रखी गईं।

मुख्यमंत्री ने नॉर्म पूरे करने पर 5 करोड़ के विकास कार्यों का वादा किया है। इसके अलावा नशा तथा अपराध रोकने के लिए भी पुलिस को निर्देश दिए और प्रशासन को मुस्तादी से काम करने के आदेश दिए हैं। (sirsa news)