Movie prime

नई दिल्ली विधानसभा में डॉ. रजनीश जैन ने तेज किया आप का प्रचार अभियान

नई दिल्ली विधानसभा में डॉ. रजनीश जैन ने तेज किया आप का प्रचार अभियान
 

आम आदमी पार्टी (आप) की हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रजनीश जैन ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद केजरीवाल के समर्थन में पूरी सक्रियता से प्रचार कर किया। डॉ. जैन ने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए दिल्ली सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। अपने प्रचार के दौरान डॉ. जैन ने कहा कि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की अगुवाई में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। मोहल्ला क्लीनिक, सरकारी स्कूलों का कायाकल्प और महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाओं ने जनता का विश्वास जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी की प्राथमिकता आम आदमी के जीवन को आसान और सुविधाजनक बनाना है।

डॉ. रजनीश जैन ने महिलाओं से विशेष अपील करते हुए कहा, "हम महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। आप सरकार ने महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं, जो एक उदाहरण हैं।"
प्रचार के दौरान डॉ. रजनीश जैन क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा कर रही हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पार्टी हर वर्ग के लोगों के हितों की रक्षा करेगी। इस अभियान में स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम आदमी पार्टी के समर्थकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ. रजनीश जैन ने कहा कि पूरे क्षेत्र में आप के प्रचार का माहौल बन चुका है और अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB

News Hub