Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा के इस जिले में बिजली निगम ने मांगे आवेदन, 23 दिसंबर रहेगी आवेदन करने की अंतिम तिथि

हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल सर्किल बिजली विभाग ने 1 साल की अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु 14 दिसंबर को पोर्टल शुरू कर दिया है। बिजली विभाग ने 85 पदों पर लाइनमैन, 7 पदों पर ड्राफ्टमैन, 12 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटर, 5 पदों पर स्टेनोग्राफर हेतु आवेदन मांगे हैं।
 
bijli nigam haryana news
Whatsapp-Group
लाइनमैन, ड्राफ्टमैन, कंप्यूटर ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर के पदों पर मांगे गए आवेदन

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले में बिजली निगम नारनौल सर्किल ने अप्रेंटिसशिप के 109 पदों पर आवेदन मांगे हैं। बिजली निगम नारनौल सर्किल अप्रेंटिसशिप किस समय-सीमा 1 साल रखी गई है।बिजली निगम नारनौल सर्किल ने आवेदन के लिए पोर्टल को 14 दिसंबर को खोला गया है। अप्रेंटिसशिप करने हेतु उम्मीदवार 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप के दौरान बिजली विभाग द्वारा उम्मीदवारों को एक साल तक किसी विभाग में एक सामान्य कर्मचारी की तरह काम करते हुए काम के तौर तरीकों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो उम्मीदवार बिजली विभाग में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं, वह ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। 

लाइनमैन, ड्राफ्टमैन कंप्यूटर, ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर के पदों पर मांगे गए आवेदन

हरियाणा प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल सर्किल बिजली विभाग ने 1 साल की अप्रेंटिसशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु 14 दिसंबर को पोर्टल शुरू कर दिया है। बिजली विभाग ने 85 पदों पर लाइनमैन, 7 पदों पर ड्राफ्टमैन, 12 पदों पर कंप्यूटर ऑपरेटर, 5 पदों पर स्टेनोग्राफर हेतु आवेदन मांगे हैं। बिजली विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप हेतु मांगे गए आवेदन अप्लाई करने के इच्छुक उम्मीदवार www.apprentishipindia.gov.in पोर्टल पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस प्रकार रहेगी योग्यता

बिजली विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए मांगे गए आवेदन अप्लाई करने हेतु विभिन्न पदों के लिए विभिन्न योग्यता रखी गई है। अगर आप 85 लाइनमैन के पदों हेतु आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन ट्रेड से आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है। वहीं 7 ड्राफ्टमैन पदों पर आवेदन अप्लाई करने हेतु उम्मीदवारों के पास ड्राफ्टमैन ट्रेड से डिप्लोमा होना चाहिए। कोपा ट्रेड पास उम्मीदवार कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं और 5 स्टेनोग्राफर के पदों पर अप्लाई करने हेतु उम्मीदवार के पास स्टेनोग्राफी ट्रेड से आईटीआई डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

रंजन राव, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, नारनौल, ने बताया कि उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने दस्तावेजों की अच्छी तरह से जांच कर ले। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग में 109 पदों पर अप्रेंटिसशिप हेतु आवेदन मांगे गए हैं। इस प्रक्रिया के तहत पात्र उम्मीदवार को एक साल काम सीखने के साथ-साथ प्रशिक्षण दिया जाता है। इच्छुक उम्मीदवार पोर्टल पर जाकर 23 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन करने और इस अवसर का लाभ उठाने की अपील भी की है।