Haryana News: हरियाणा के बिजली कर्मचारी करेंगे देशव्यापी आंदोलन, मांगे पूरी नहीं होने पर दी राष्ट्रीय प्रोटेस्ट की चेतावनी
Haryana Electricity Employee Protest: हरियाणा प्रदेश में बिजली कर्मचारियों ने मांगे पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। इलेक्ट्रिसिटी एम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबद्ध ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के बेनर तले बिजली (अमेंडमेंट) बिल के खिलाफ बुधवार को बाबा मस्तनाथ युनिवर्सिटी ऑडिटोरियम रोहतक में राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया। यूनियन के राज्य प्रधान सुरेश राठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कन्वेंशन में राज्य की सब यूनिट से लेकर राज्य स्तर तक के हजारों पदाधिकारियों ने भाग लिया और बिजली (अमेंडमेंट) बिल के खिलाफ डटकर विरोध करने का संकल्प लिया।
जनरल सेक्रेटरी सहित ये लोग हुए कन्वेंस में शामिल
कन्वेंशन में इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईईएफआई) के जरनल सेकेट्री सुदीप दत्ता, ईईएफआई के उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशनज वर्कर यूनियन के चेयरमैन देवेन्द्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय किसान सभा के उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट पहुंचे और संबोधित किया। चेयरमैन देवेन्द्र सिंह हुड्डा ने सरकार व बिजली निगम प्रबंधन पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी करने और निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए 26 नवंबर को एसीएस पावर के पंचकूला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया। बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे ईईएफआई के राष्ट्रीय महासचिव सुदीप दत्ता व उपाध्यक्ष सुभाष लांबा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 9 अक्टूबर को जारी बिजली (अमेंडमेंट) बिल-2025 को जारी किया है। उन्होंने इस बिल को राष्ट्र विरोधी, किसान, उपभोक्ता व कर्मचारी विरोधी करार दिया गया। (Haryana News)
