Haryanaline_Logo

हरियाणा के इन जिलों में दुबारा होगा इंग्लिश का पेपर! इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

टीम ने QR कोड और अन्य सुरक्षा फीचर्स की मदद से पेपर वायरल करने वाले छात्र मोनिश, नफीश और मुश्तकीन को पकड़ा लिया। इस मामले में पर्यवेक्षक शौकत अली, रकमूदीन और सेंटर सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार भी दोषी पाए गए। टीम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
 
टीम ने QR कोड और अन्य सुरक्षा फीचर्स की मदद से पेपर वायरल करने वाले छात्र मोनिश, नफीश और मुश्तकीन को पकड़ा लिया। इस मामले में पर्यवेक्षक शौकत अली, रकमूदीन और सेंटर सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार भी दोषी पाए गए। टीम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।
Whatsapp-Group

Haryana Board Exam Update: हरियाणा में इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।  बता दे कि प्रदेश में गुरुवार को 12वीं कक्षा का इंग्लिश का पेपर नूंह और पलवल में लीक हो गया था।  पलवल के एक सेंटर पर हुई परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। Haryana Newsइसके साथ ही इस सेंटर के सुपरिंटेंडेंट, पर्यवेक्षक और छात्र के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है। इसके अलावा नूंह में बोर्ड की ओर से सेंटर सुपरिंटेंडेंट, 2 पर्यवेक्षक और 3 छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के खिलाफ लिखा गया है। वहीं पुन्हाना में भी 2 पर्यवेक्षक रिलीव किए गए। 

दोषी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 
जानकारी के मुताबिक, बोर्ड की टीम को नूंह जिले के टपकान के एक सरकारी स्कूल से भी 12वीं का इंग्लिश का पेपर आउट होने की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। haryana news

 इस के बाद टीम ने QR कोड और अन्य सुरक्षा फीचर्स की मदद से पेपर वायरल करने वाले छात्र मोनिश, नफीश और मुश्तकीन को पकड़ा लिया। इस मामले में पर्यवेक्षक शौकत अली, रकमूदीन और सेंटर सुपरिंटेंडेंट संजय कुमार भी दोषी पाए गए। टीम ने सभी के खिलाफ कार्रवाई को लिखा है।

बोर्ड की टीम को पलवल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पेपर लीक के बारे में जानकारी मिली थी,  जिसके बाद उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंटर सुपरिंटेंडेंट देवेंद्र सिंह, परीक्षार्थी सचिन और पर्यवेक्षक गोपाल दत्त शर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। गोपाल दत्त शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रसूलपुर में गणित के टीचर हैं। बोर्ड की जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर इस केंद्र पर आयोजित आज की परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। Haryana News