Haryanaline_Logo

Epfo bank update: EPFO बैंक अकाउंट को लेकर करेगी ये नया नियम लागू, अब  ATM और UPI से नि‍काल पाएंगे EPF का पैसा

 
Epfo
Whatsapp-Group

EPFO New Rule : किसी भी सरकारी कर्मचारी को EPF का पैसा निकालना कितना मुश्किल है. इसके लिए कई बार ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ते है. 

इस चीज को देखते हुए EPFO ने ऐलान किया है कि जल्द ही कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) का पैसा सीधे एटीएम या UPI का उपयोग करके निकाल सकेंगे. लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री यानी श्रम मंत्रालय जल्‍द ही ऐसा न‍ियम लागू कर सकता है.
 

श्रम मंत्रालय इस नई योजना पर काम कर रहा है. इस नई योजना के लिए जरूरी मंजूर‍ियां म‍िल चुकी हैं. इसके लिए कर्मचारी का EPF खाता बैंक से जोड़ा जाएगा.  बता दें कि EPF के पैसों का एक हिस्सा फ्रीज किया जा सकता है और दूसरे हिस्से को  ATM और UPI से नि‍काल सकते है.

EPFO के पास एक ऑटो-सेटलमेंट सिस्टम है जिसमें क्लेम तीन दिनों के भीतर क्लियर हो जाते हैं, फिर भी आपको क्लेम सबमिट करना पड़ता है. पैसे निकालने के लिए आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लेम फाइल करना पड़ता है. 

EPFO ने ऑटो-सेटलमेंट लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है.