MP के झाबुआ में आठ साल बाद भी नपा के ऑडिटोरियम का कार्य अधूरा, न अंदर सीटें लगी न ही पक्का रास्ता बना
MP News: मध्यप्रदेश राज्य के झाबुआ शहर के किशनपुरी क्षेत्र के सांची दुग्ध संयंत्र के समीप नगर पालिका द्वारा करीब ढाई करोड़ की राशि से ऑडिटोरियम का निर्माण सात माह में किया जाना था। आठ साल बाद भी कार्य पूरा हुआ ना ही ऑडिटोरियम में पहुंचने का रास्ता पक्का बनाया गया।
ऑडिटोरियम में पहुंचने के लिए अब तक पक्की सड़क नहीं है। जिसके लिए अब कवायद की जा रही है। साथ ही ऑडिटोरियम के अंदर का निर्माण पूरा हो गया है। इस ऑडिटोरियम का शहर के लोगों लंबे समय से इंतजार है। क्योंकि शहर में एक भी ऐसा सर्व सुविधा युक्त ऑडिटोरियम नहीं है जहां बड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया जा सके। अब तक निजी होटलों व गार्डन में ही इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे। किशनपुरी क्षेत्र में करीब 6750 वर्ग मीटर में 249.94 लाख की राशि से ऑडिटोरियम का निर्माण किया गया नियम है।
जल्द होगा निर्माणकार्य पूर्ण
सीएमओ नपा झाबुआ, मिलन पटेल ने बताया कि ऑडिटोरियम के निर्माण हेतु मंजूरी 10 जुलाई 2017 को दी गई थी और इस काम को पूरा करने में 7 माह का समय दिया था। अनुसार 9 जुलाई 2018 को यह बनकर तैयार हो जाना था। लेकिन इसके बाद ही नपा में कांग्रेस की परिषद बन गई और राशि आवंटन में लेट लतीफी हो गई। अधिकारियों की पहल पर सांची दुग्ध संयंत्र के समीप से ही उत्कृष्ट रोड को जोड़ते हुए कच्चा रास्ता ऑडिटोरियम में पहुंचने के लिए बनाया गया है। साल भर बाद भी मार्ग को पक्का नहीं बनाया जा सका। आसपास क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाना, तार फेंसिंग व पार्किंग स्थल के साथ ही सीट लगाने का कार्य अब भी बाकी है। इस ऑडिटोरियम का इंजीनियर से कहकर पूर्ण करवाया जाएगा।