रोग से फसल खराब, प्रभावित किसानों ने प्रशासन को सुनाई व्यथा
Updated: Sep 5, 2025, 19:54 IST
MP News: झारड़ा क्षेत्र में किसानों की समस्या को लेकर मल्हारगढ़ तहसीलदार बृजेश मालवीय ने पटवारी को किसानों के खेतों में जाकर सर्वे करने के निर्देश दिए। टीम ने गुरुवार को झारड़ा, रायखेड़ा, किशनगढ़ और कुंडखेड़ा गांवों के खेतों का सर्वे किया। रोग से प्रभावित किसानों ने प्रशासन को अपनी व्यथा सुनाई।
किसानों का कहना है कि खेतों की फसल पूरी तरह खराब हो गई है। सरकार को जल्द से जल्द राहत राशि जारी करनी चाहिए। सरपंच भगतराम यादव ने कहा कि खेतों में पानी भरा हुआ है। झारड़ा क्षेत्र के सभी खेतों मैं रोग की यही स्थिति बनी हुई है। सरकार को बिना देर किए किसानों
किसानों खेतों में जाकर निरीक्षण करते पटवारी व सरपंच।
को मुआवजा देना चाहिए, तभी उन्हें राहत मिलेगी। झारड़ा के पटवारी रघुराम दावोड़, ग्राम पंचायत सरपंच व अन्य मौजूद रहे।
