Jind News: जींद जिले के विभिन्न गांवों में पराली जलाने के आरोप में किसानों को किया गिरफ्तार, डीएपी खाद के स्टॉक को लेकर सीएम फ्लाईंग ने की छापेमारी

Jind News: जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के बराड़ खेड़ा गांव में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपी किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बराड़ खेड़ा गांव निवासी आशीष व रमेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी किसानों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जहां से दोनों को जमानत मिल गई। जुलाना क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं घटने का नाम नही ले रही हैं हालांकि कृषि विभाग भी किसानों के साथ सख्ती से पेश आ रहा है। इसके बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नही आ रहे हैं। जुलाना क्षेत्र में पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने भी सख्त हिदायत दी है कि कोई भी किसान अगर पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जुलाना क्षेत्र में चार जगह लोकेशन मिलने पर किसानों पर विभाग द्वारा चार किसानों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कृषि विभाग के सुपरवाईजर ने बताया कि बराड़ खेड़ा गांव में पराली जलाने की लोकेशन मिली थी। मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो बराड़ खेडा गांव निवासी रमेश व आशीष के खेत में पराली जलती हुई पाई गई। किसान रमेश व आशीष के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने प्रदूषण फैलाने और सरकार के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
देश खेड़ा गांव में पराली जलाने पर एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार
जुलाना क्षेत्र के देश खेड़ा गांव में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने एक किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने देश खेड़ा गांव निवासी रमेश के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जुलाना क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं घटने का नाम नहीं ले रही हैं हालांकि कृषि विभाग भी किसानों के साथ सख्ती से पेश आ रहा है। इसके बावजूद किसान पराली जलाने से बाज नही आ रहे हैं। जुलाना क्षेत्र में पराली जलाने से प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सरकार ने भी सख्त हिदायत दी है कि कोई भी किसान अगर पराली जलाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। कृषि विकास अधिकारी हेमंत ने बताया कि देश खेड़ा गांव में पराली जलाने की लोकेशन मिली थी। मौके पर जाकर मुआयना किया गया तो देश खेडा गांव निवासी बलजीत के खेत में पराली जलती हुई पाई गई। किसान रमेश के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने प्रदूषण फैलाने और सरकार के आदेशों की अवमानना करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पराली जलाने के आरोप में दो किसान गिरफ्तार
जींद में इन दोनों धान के अवशेष जलाने पर प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है। धान के अवशेष जलाने से जींद के साथ-साथ संपूर्ण हरियाणा प्रदेश की हवा जहरीली हो गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने लजवाना खुर्द गांव निवासी राजेंद्र व गढ़वाली गांव निवासी पवन को गिरफ्तार किया है।
इधर सीएम फ्लाइंग के साथ मिलकर कृषि विभाग के अधिकारी कर रहे खाद डीलरों पर छापेमारी
जींद उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा जिला में डीएपी खाद की त्वरीत आपूर्ति व पात्र किसानों को समय पर खाद उपब्धता को लेकर लगातार प्रयत्न कर रहे हैं। जिससे किसानों में विश्वास की भावना पैदा हो रही है। इसी निरंतरता में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सीएम फलाइंग के साथ मिलकर संयुक्त रूप से लगातार छापामारी अभियान चलाए हुए है। सोमवार को नरवाना उपमंडल में मैं अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी के गोदाम व दुकान की विस्तार से जांच पड़ताल के दौरान यह तथ्य सामने आए कि उक्त फर्म ने बिना अनुमति के यूरिया खाद के बैग अपने गोदाम में स्टॉक किये हुए थे। जिनका लाइसेंस में कोई इंद्राज भी नहीं था। खाद्य नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4, 11, 19, 28 व 31 की उल्लंघना पाए जाने पर कृषि विभाग के सक्षम अधिकारी उप निदेशक कृषि जींद द्वारा उक्त खाद विक्रेता फर्म के दोनों थोक लाइसेंस संख्या 1541 व लाइसेंस संख्या 115 को आगामी 15 दिनों के लिए निलंबित कर खाद की बिक्री तुरंत प्रभाव से बंद कर दी गई है। उपायुक्त ने इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आगे बताया कि खाद को लेकर इस तरह का चैकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
डीएपी लेने गए किसान की मौत पर डीसी ने संवेदना प्रकट की
जींद उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा ने भिखेवाला गांव के मृतक किसान स्व. राम भगत की मौत पर दुख जताते हुए गहरी संवेदना प्रकट की। उन्होंने बताया कि भिखेवाला गांव दनौदा पैक्स के अधीन आता है। दनौदा पैक्स में किसानों की मांग अनुसार डीएपी खाद की निरंतर उपलब्धता करवाई जा रही है। दनौदा पैक्स में रबी सीजन के दौरान नवम्बर माह में 3293 डीएपी के बैग उपलब्ध करवाए गए हैं। जिससे किसान भी बारी-बारी जरूरत अनुसार खाद सहजता से खरीद रहे हैं। सूचना अनुसार किसान स्व. राम भगत मृत्यु के दिन हिसार जिला के उकलाना मंडी गया हुआ था, जिसकी हिसार जिला के बरवाला क्षेत्र में ही मृत्यु हुई है और हिसार जिला के बरवाला के ही सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा पोस्टमार्टम किया गया है।