Haryanaline_Logo

किसानों ने जताई नाराजगी, डीएपी खाद की उपलब्धता पर उठाए सवाल

 
Guna news, MP news,
Whatsapp-Group

Guna News: सुबह 11 बजे से किसानों ने जिला प्रभारी मंत्री को फोन करके डीएपी खाद की कमी की शिकायत करना शुरू कर दिया। एक के बाद एक सैकड़ों कॉल्स पहुंचीं, जिसमें किसानों ने बताया कि उन्हें पिछले महीने भेजी गई खाद की जानकारी नहीं मिली और वितरण में पारदर्शिता नहीं है।

करीब 300 किसानों ने सीधे फोन करके अपनी परेशानी बताई। लगातार कॉल्स आने से मंत्री को स्थिति की गंभीरता का एहसास हुआ और उन्होंने फोन अपने सहायक को सौंप दिया। सहायक ने किसानों के नाम और उनकी समस्याओं को नोट किया और समाधान का आश्वासन दिया।

किसानों का कहना है कि गुना जिले में डीएपी खाद भेजी गई थी, लेकिन किसी तरह की सूचना या नोटिस जारी नहीं किया गया। उन्हें शक है कि वितरण में अनियमितता हुई, जिससे छोटे और जरूरतमंद किसान खाद से वंचित रह गए। वहीं, ठेकेदार और प्रभावशाली लोगों ने खाद का भंडारण कर लिया।

किसानों ने चेतावनी दी कि यदि खाद की उपलब्धता और वितरण में पारदर्शिता नहीं लाई गई, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन और धरना प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे।