Movie prime

मंदसौर में प्याज के कम दामों से नाराज किसानों ने बंद किए मंडी गेट, सोमवार को भी नहीं होगी नीलामी

मंदसौर जिले में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज के कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने आक्रोश जताया। किसानों ने मंडी के गेट बंद कर दिए। इससे मंडी की नीलामी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर सीतामऊ थाना पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंडी पहुंचे और किसानों व व्यापारियों से चर्चा की। इसके बाद नीलामी दोबारा शुरू करवाई। हालांकि, नीलामी के दौरान किसानों के बीच भी विवाद हुआ।
 
Farmers Mandsaur angered by low onion prices

Mandsaur News: मंदसौर जिले में लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को प्याज के कम दाम मिलने से नाराज किसानों ने आक्रोश जताया। किसानों ने मंडी के गेट बंद कर दिए। इससे मंडी की नीलामी प्रभावित हुई। सूचना मिलने पर सीतामऊ थाना पुलिस बल और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मंडी पहुंचे और किसानों व व्यापारियों से चर्चा की। इसके बाद नीलामी दोबारा शुरू करवाई। हालांकि, नीलामी के दौरान किसानों के बीच भी विवाद हुआ।

मंडी सचिव विश्वास जॉन ने किसानों को बताया कि वर्तमान में मांग कम और प्याज की आवक अधिक होने के कारण सभी मंडियों में भाव नीचे चल रहे हैं। उन्होंने मंदसौर मंडी के प्याज भावों की सूची भी मंगवाकर किसानों को दिखाई। इसके बाद - किसान नीलामी के लिए तैयार * हुए। नीलामी शुरू होते ही कुछ किसानों ने फिर नारेबाजी शुरू कर दी। इससे नीलामी दोबारा रोकनी पड़ी। बार-बार हो रहे विवाद को देखते हुए मंडी प्रशासन ने किसानों को विकल्प दिया कि जो किसान प्याज बेचना चाहते हैं, वे अपने ढेर के पास खड़े रहें और जो नहीं बेचना चाहते, वे प्याज वापस ले जाएं। इस दौरान प्याज बेचने और नहीं बेचने वाले किसानों के बीच आपसी विवाद भी हुआ। शनिवार और रविवार को मंडी बंद रहने के कारण रखवाली की चिंता को देखते हुए अधिकतर किसानों ने उपलब्ध भाव पर ही प्याज बेचने का निर्णय लिया। इसके बाद नीलामी फिर से शुरू हुई।

बार-बार नीलामी रुकवाने व विवाद के चलते लेना पड़ा निर्णय लगातार हो रहे विवाद और कम भाव के चलते मंडी प्रशासन ने घोषणा की कि सोमवार से कृषि उपज मंडी सीतामऊ में प्याज की नीलामी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। मंडी सचिव जॉन ने बताया कि बिना वास्तविक स्थिति को समझे नीलामी रुकवाने और बार-बार विवाद होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब सोमवार से सीतामऊ मंडी में प्याज की बिक्री नहीं होगी।

प्याज के अच्छे भाव नहीं मिलने से किसानों में नाराजगी

प्याज के उचित भाव नहीं मिलने से क्षेत्र के किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। अच्छे दाम की उम्मीद में खेतों और खलिहानों रखी प्याज अंकुरित होने लगी है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालात से नाराज किसानों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा और मंडल अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने क्षेत्र में प्याज उत्पादक किसानों से चर्चा की। इस दौरान किसानों ने अपनी पीड़ा सामने रखी। किसान मुकेश धनगर ने बताया कि उन्होंने डेढ़ बीघा में प्याज की फसल बोई थी, जिस पर करीब 50 हजार रुपए का खर्च आया। कम दाम मिलने के कारण उन्होंने बेहतर भाव की उम्मीद में प्याज नहीं बेची, लेकिन खलिहान में पड़ी-पड़ी प्याज अंकुरित हो गई। अब यह फेंकने लायक हो चुकी है, जिससे उन्हें करीब 50 हजार रुपए का सीधा नुकसान हुआ है।