Movie prime

Indore News: दुल्हन के झुमके छीनकर दूल्हा बोला- इतने हलके जेवर दिए ! ससुर ने स्टेज पर ही तोड़ दी शादी

दुल्हन के पिता ने बताया, शाम को रिसेप्शन के दौरान दूल्हा मेरी बेटी के साथ आशीर्वाद समारोह के लिए स्टेज पर था। इस दौरान वीडियो शूटिंग कर रहे कैमरामैन ने दूल्हे के पास स्टेज पर रखी पानी की बोतल उठाकर पी ली। यह देख दूल्हा गौरव गाली गलौज करने लगा। मामूली बात बताते हुए दुल्हन के पिता ने उसे समझाना चाहा तो वह उनके साथ ही बहस करने लग गया। इतना ही नहीं कैमरामैन ने माफी भी मांग ली फिर भी दूल्हा गालियां देता रहा।
 
INDORE NEWS

Indore News: मध्य प्रदेश राज्य के इंदौर शहर से एक बड़ा मामला सामने आया है। इंदौर के एमजी रोड इलाके में आई एक बारात को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। स्टेज पर दूल्हे की पानी की बोतल उठा लेने से वह बौखला गया। इसके बाद उसने नाटक शुरू कर दिया। पहले तो उसने कैमरामैन को गालियां दीं। फिर सोने के जेवर हलके देने का बोलकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने दुल्हन के पिता और परिवार से अभद्रता की। उसकी हरकतों को देख दुल्हन और उसके पिता ने स्टेज पर ही शादी तोड़ दी। साथ ही दूल्हे के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज करवा दिया।

एमजी रोड टीआई विजय सिसोदिया के अनुसार, केसरबाग रोड स्थित बाबू घनश्यामदास नगर में रहने वाले कल्याण (45) पिता श्रीकिशन गजोरे की शिकायत पर दूल्हे गौरव पिता शंकर माठे और उसकी मां तरुणा निवासी प्रजापत नगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कल्याण ने बताया, 14 जुलाई को उनकी बेटी का रिश्ता गौरव माठे से तय कर सगाई हुई थी। एमजी रोड स्थित कोष्टी समाज की धर्मशाला में 4 नवंबर को बारात आई थी।

कैमरामैन ने माफी मांग ली, फिर भी दूल्हा बद्‌तमीजी करता रहा

दुल्हन के पिता ने बताया, शाम को रिसेप्शन के दौरान दूल्हा मेरी बेटी के साथ आशीर्वाद समारोह के लिए स्टेज पर था। इस दौरान वीडियो शूटिंग कर रहे कैमरामैन ने दूल्हे के पास स्टेज पर रखी पानी की बोतल उठाकर पी ली। यह देख दूल्हा गौरव गाली गलौज करने लगा। मामूली बात बताते हुए दुल्हन के पिता ने उसे समझाना चाहा तो वह उनके साथ ही बहस करने लग गया। इतना ही नहीं कैमरामैन ने माफी भी मांग ली फिर भी दूल्हा गालियां देता रहा।

6 लाख रुपए उधार लेकर कर रहे थे शादी

लड़की के पिता ने दूल्हे गौरव व उसकी मां तरुणा पर दहेज मांगने, मारपीट करने का केस दर्ज करवाया है। पुलिस को घटना के वीडियो भी सौंपे हैं। पिता कल्याण ने बताया, 6 लाख रुपए उधार लेकर बेटी की शादी कर रहे थे, लेकिन दूल्हे ने सब बर्बाद कर दिया। कल्याण का एक बेटा व तीन बेटियां हैं। वे एक निजी हॉस्पिटल में केयर टेकर का काम करते हैं।

बेटी के भविष्य का सवाल: दिल पर पत्थर रख कठोर निर्णय लेना पड़ा

दुल्हन के पिता बोले, कैमरामैन से विवाद के बाद दूल्हा मेरी बेटी और मुझे कोसने लगा कि हमने हलके जेवर दिए हैं। दहेज कम मिलने का बोलकर वह सार्वजनिक रूप से बदसलूकी करने लगा। जबकि हमने दूल्हे को सोने की अंगूठी और टीके में 51 हजार रुपए दिए थे। इसके बाद भी स्टेज पर सबके सामने मेरी बेटी के झुमके छीन लिए। उसकी बदसलूकी बढ़ने लगी। उसके परिवार वाले भी बेवजह गुस्सा करने लगे। दिल पर पत्थर रखकर हमें कठोर निर्णय लेना पड़ा। उसकी हरकतें देख हमने शादी तोड़ दी।