Kal Ka Mousam: फिर छाएगा कोहरा, हवाओं से बढ़ेगी ठंडक, जानें हरियाणा-पंजाब-राजस्थान समेत पुरे उतर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम

25 january Kal Ka Mousam: हरियाणा राजस्थान पंजाब समेत पुरे उत्तरभारत में पिछले कुछ दिन से लोगों को तेज धूप देखने को मिल रही है। हालांकि, शुक्रवार को मौसम कुछ बदला बदला सा दिखा। एक बार फिर से मौसम में बदलाव की ठंढी हवाओं ने लोगों को ठंढ का एहसास करा दिया ।
वहीं, यूपी, पंजाब से लेकर हरियाणा में सुबह की शरुवात ठंढ के साथ हो रही है कई इलाकों में कोहरा (Fogg) भी देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश से लेकर कश्मीर तक मौसम शुष्क (Weather dry) बना हुआ है। राजस्थान में उत्तरी हवा का प्रभाव दिखने का अनुमान है।
इन राज्यों में फिर दिखेगा शीतलहर (Cold Wave) का कहर
मौसम विभाग के अनुसार एक बार फिर मौसम करवट लेगा और लोगों को ठंढ का एहसास होगा ।
हरियाणा में अभी मौसम शुष्क रहने के आसार है सुबह शाम ठंढी हवाओं से तापमान में गिरावट दर्ज की जायगी।
25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश और पंजाब के कुछ इलाकों में शीत लहर(ColdWave) की स्थिति बहुत अधिक रहने की संभावना है।
पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में रात/सुबह के समय घने कोहरे (Heavy Fog) की स्थिति बनी रहने की संभावना है।
26 जनवरी तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में घना कोहरा (Heavy Fog) देखने को मिलेगा।
27 जनवरी तक ओडिशा, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में घना कोहरा देखने को मिलेगा।
24-26 जनवरी के दौरान बिहार के कुछ इलाकों में ठंडे दिन की स्थिति रहने की संभावना है।
राजस्थान के अनेक इलाकों में सर्दी का दौर जारी है। इस दौरान राज्य में मौसम आमतौर पर शुष्क रहा। विभाग के अनुसार उत्तरी हवाओं ( Northern winds)के प्रभाव से आगामी एक-दो दिन में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की प्रबल संभावना है।