Haryanaline_Logo

Haryana : हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर गिरफ्तार, ईडी करेगी अदालत में पेश

 
Hr
Whatsapp-Group

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय ने हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक धरम सिंह छोकर को गिरफ्तार कर लिया है। 61 वर्षीय धरम सिंह छोकर पर काफी समय पहले ईडी ने रेड भी की थी। उनको आज ही गुरुग्राम की अदालत में पेश किया जाएगा। धरम सिंह छोकर पर आरोप है कि उन्होंने गुरुग्राम में लोगों को घर देने के बदले करोड़ों रुपये लिए थे। उन पर आरोप है कि उन्हाेंने न तो लोगाें को घर दिए और न ही पैसे वापस लौटाए। 
 

इस बार चुनाव में हार गए थे
धरम सिंह छोकर पानीपत जिले की समालखा विधानसभा सीट से विधायक बने थे। 2024 में भी कांग्रेस ने उनको समालखा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, लेकिन वह चुनाव हार गए थे। उनके बेटे विकास छोकर और सिकंदर छोकर पर 1500 से अ​धिक घर खरीददारों से धोखाधड़ी करके उनसे 500 करोड़ रुपये से अ​धिक की रा​शि हड़पने का आरोप है। ईडी उनको गुरुग्राम की अदालत में पेश करके रिमांड पर लेने की को​शिश करेगी ताकि इस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।