Haryanaline_Logo

हरियाणा रोडवेज बसों में कर्मचारियों की फ्री एंट्री पर लगी रोक...आज से नए नियम लागु 

मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ अधिकारी और कर्मचारी एचवीएसी और सुपर लक्जरी बसों में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।
 
Haryana, Important news, Haryana Roadways, employees and officers, not be able to travel for free, super-luxury buses
Whatsapp-Group

Haryana Roadways : हरियाणा रोडवेज में फ्री में सफर करने वाले कर्मचारियों के लिए इस वक्त कि बड़ी खबर सामने आ रही है।

बता दे कि  HVAC (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) तथा सुपर लग्जरी एसी बसों में रोडवेज कर्मचारी और अधिकारी अब बिना किराए अपना सफर नहीं तय कर पायेंगें। इन बसों में बगैर टिकट यात्रा करते पाए जाने वाले परिवहन विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ निर्देश जारी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि अक्सर देखा जाता है कि सामान्य बस कि तरह लग्जरी बस में कर्मचारी और अधिकारी बिना टिकट के साथ यात्रा करते है।

 लेकिन एक सामान्य बस में उनका किराया नहीं लगता उसी हिसाब से वो एक लग्जरी बस में सफर करना चाहते है।  लेकिन अब  परिवहन निदेशालय ने बिना टिकट यात्रा करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्ती के निर्देश जारी किए हैं। 

सभी महाप्रबंधकों को पत्र जारी 

अधिक जानकारी के लिए बता दे कि उप परिवहन नियंत्रक (यातायात) अरविंद शर्मा द्वारा सभी महाप्रबंधकों को भेजे पत्र में कहा गया है कि मुख्यालय के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ अधिकारी और कर्मचारी एचवीएसी और सुपर लक्जरी बसों में बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।
 

इससे पहले 30 जून 2024 को भी इस संबंध में निर्देश जारी किए गए थे कि हरियाणा रोडवेज का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना टिकट एचवीएसी (HVAC )बसों में यात्रा नहीं करेगा।

इसके बावजूद नियमों के उल्लंघन की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बता दे कि जारी आदेश के अनुसार अब इन बसों में  हरियाणा रोडवेज के अधिकारी और कर्मचारी भी, बिना टिकट के यात्रा नहीं कर सकेंगें।  अगर ऐसा करते हुए पाए जाते है तो उनके खिलाफ सख्त करवाई कि जायगी