Haryanaline_Logo

Power Cuts Jind: जींद जिले में बार-बार लग रहे बिजली कटों से लोग हुए परेशान, पिंडरा पावर हाउस हुआ ओवरलोड

बिजली की इस रिकॉर्ड तोड़ मांग के कारण शहर के सेक्टर 8, सेक्टर 9 और पिंडारा पावर हाउस पूरी तरह ओवरलोड हो गए हैं। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण इन सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कट लग रहे हैं, जिससे आमजन परेशान हो रहे हैं। हालांकि निगम अधिकारियों का दावा है कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के के लिए बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं।
 
POWER CUT JIND
Whatsapp-Group

Jind News: जींद जिले में पिछले कई दिनों से सूबे में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच शहर में बिजली संकट गहरा गया है। लगातार बढ़ते तापमान के कारण घरेलू और व्यावसायिक बिजली की मांग में अचानक बढ़ोतरी हो गई है, जिससे बिजली विभाग का बुनियादी ढांचा चरमरा गया है। पिछले 24 घंटों में ही जिले में बिजली की खपत 10 लाख यूनिट बढ़कर 1.21 करोड़ यूनिट के पार पहुंच गई है।

पिंडरा पावर हाउस हुआ ओवरलोड

बिजली की इस रिकॉर्ड तोड़ मांग के कारण शहर के सेक्टर 8, सेक्टर 9 और पिंडारा पावर हाउस पूरी तरह ओवरलोड हो गए हैं। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण इन सब-स्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कट लग रहे हैं, जिससे आमजन परेशान हो रहे हैं। हालांकि निगम अधिकारियों का दावा है कि बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के के लिए बिजली निगम के तकनीकी कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं। सेक्टर-11 में ओवरलोड हो चुके एक मुख्य ट्रांसफार्मर के भार को कम करने के लिए लोड को दूसरे फीडर पर डिवाइड किया गया। इस तकनीकी काम और मरम्मत के चलते शहर के डीआरडीए, गोहाना रोड, चक्की मोड, हाउसिंग बोर्ड का कुछ एरिया समेत पांच नंबर एरिया में करीब 5 घंटे से अधिक समय तक बिजली सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। निगम कर्मचारियों का कहना था कि मेंटेनेंस के लिए समय लग गया।

गर्मी के मौसम में बढ़ी बिजली की डिमांड 

विकास मलिक, एक्सईएन, बिजली निगम, जींद ने बताया कि जिले में गर्मी के मौसम में बिजली की डिमांड बढ़ रही है। जिले में बिजली खपत का आंकड़ा 121.09 लाख यूनिट पहुंच गया है। कई पावर हाउस, ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो रहे हैं। निगम द्वारा निर्बाध आपूर्ति देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। कुछ ओवरलोड ट्रांसफार्मर का लोड डिवाइड किया जा रहा है। 

एक-दो दिन में बदल सकता है मौसम 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. राजेश कुमार के अनुसार, आगामी एक या दो दिन में ही जींद जिले में मौसम परिवर्तन (Jind Weather) से उमस भरी गर्मी और बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है। अनुमान है कि जुलाई की शुरुआत के साथ ही क्षेत्र में अच्छी बारिश (Rain Update Jind) होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और बिजली की मांग कम होने से कटौती से भी निजात मिलेगी। बता दें, सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री के आसपास रहा। आगामी दिनों बूंदाबांदी होने व तेज हवा चलने से दो डिग्री तक कम होने के आसार हैं। (Power Cuts Jind)