Movie prime

Chandigarh-Zarakpur-Derabassi Flyover: चंडीगढ़ आने-जाने वाहन चालकों के लिए ख़ुशख़बरी, अब ये नया फ्लाईओवर ट्रैफीक की समस्या से दिलाएगा निजात 

एन.एच.ए.आई. (NHAI ) ने सिंहपुरा-डेराबस्सी फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया है। पहले यहाँ जाम की समस्या से लोगों को झूझना पड़ रहा था लेकिन अब लोगों को इस से पूरी तरह निजात मिल गया है।  बता दें कि 2 फ्लाईओवर एक सिंहपुरा क्रॉसिंग और एक मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग पर अब चालू हो गए हैं
 
अब ये नया फ्लाईओवर ट्रैफीक की समस्या से दिलाएगा निजात

Chandigarh-Zarakpur-Derabassi Flyover: हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों के वाहन चालकों के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की सरकार के इस नए प्रोजेक्ट के निर्माण से अब आपको ट्रेफिक जाम से निजात मिलने वाली है।  

सिंहपुरा-डेराबस्सी फ्लाईओवर आमजन के लिए शरू 
 जानकारी के अनुसार एन.एच.ए.आई. (NHAI ) ने सिंहपुरा-डेराबस्सी फ्लाईओवर को यातायात के लिए खोल दिया है। पहले यहाँ जाम की समस्या से लोगों को झूझना पड़ रहा था लेकिन अब लोगों को इस से पूरी तरह निजात मिल गया है।  बता दें कि 2 फ्लाईओवर एक सिंहपुरा क्रॉसिंग और एक मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग पर अब चालू हो गए हैं और यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिलना शरू हो गया है। 

48 करोड़ रुपये की लागत से हुआ तैयार 
इन फ्लाईओवर का निर्माण 48 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। वहीं बांकरपुर फ्लाईओवर (Bankarpur flyover) अभी निर्माणाधीन है और उसका काम इस  साल जून तक पूरा होने की संभावना है। चंडीगढ़-जीरकपुर-डेराबस्सी हाईवे (Chandigarh-Zarakpur-Derabassi Highway) पर भीड़ कम करने के लिए इन फ्लाईओवर का निर्माण किया गया है। एन.एच.ए.आई. द्वारा एक ही कांट्रेक्ट के जरिए 48 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया गया है जहां अब दोनों तरफ से यातायात की आवाजाही शुरू हो गई है।   

प्रोजेक्ट निदेशक आशिम बंसल के अनुसार 
एन.एचए.आई. के प्रोजेक्ट निदेशक आशिम बंसल ने कहा, "सिंहपुरा क्रॉसिंग और मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग ( McDonald Crossing) के पास बने फ्लाईओवर अब काम करने लगे हैं। दोनों तरफ यातायात का सुचारू प्रवाह हो रहा है। अब तक फ्लाईओवर से किसी तरह की बाधा की सूचना नहीं मिली है।" उन्होंने बताया कि डेराबस्सी के बांकरपुर में तीसरे फ्लाईओवर का काम 70 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इस फ्लाईओवर को भी इस वर्ष जून तक यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।


चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर यातायात पर अड़चनों से मिलेगा निजात 
बता दें कि दिसंबर 2022 में चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर फ्लाईओवर (Chandigarh-Zarakpur-Derabassi Flyover) को जनता के लिए खोल दिया गया। इन तीनों फ्लाईओवरों ने चंडीगढ़-डेराबस्सी हाईवे (Chandigarh-Derabassi Highway) पर यातायात प्रवाह में काफी सुधार किया है। चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर पहले अड़चनें पैदा होती थीं, लेकिन फ्लाईओवर के निर्माण के बाद यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिली।

इसी तरह, सिंहपुरा और मैकडॉनल्ड क्रॉसिंग (Sinhapura and McDonald Crossing) पर भी बहुत ज्यादा ट्रैफिक जाम होता था। अब इन दो फ्लाईओवरों के चालू हो जाने से इन क्रॉसिंग पर ट्रैफिक जाम की समस्या दूर हो गई है। इन फ्लाईओवरों से यात्रा का समय भी कम होगा, क्योंकि अब डेराबस्सी क्रॉसिंग तक ट्रैफिक बिना किसी रुकावट के चलेगा।