Haryanaline_Logo

New Road Update: नीमच जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर; जावद से मोरवन तक बनेगा टू-लेन, 50 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगी जर्जर रोड से राहत

यह मार्ग मोरवन से डिकेन, रतनगढ़ और सिंगोली होते हुए राजस्थान के कोटा तक जाता है। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नीमच द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024-25 के तहत शासन से वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। पिछले माह तकनीकी स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। साल के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
 
Good news for Neemuch two-lane road constructed
Whatsapp-Group

New Road Update: नीमच जिले के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। जावद से बावल होकर मोरवन तक 16.50 किमी लंबा टू-लेन रोड 47 करोड़ 85 लाख रुपए की लागत से बनाया जाएगा। इसके निर्माण से जावद व मोरवन के साथ एक दर्जन से ज्यादा छोटे-बड़े गांवों को जर्जर मार्ग से राहत मिलेगी और 50 हजार से ज्यादा लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

यह मार्ग मोरवन से डिकेन, रतनगढ़ और सिंगोली होते हुए राजस्थान के कोटा तक जाता है। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) नीमच द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024-25 के तहत शासन से वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। पिछले माह तकनीकी स्वीकृति भी जारी की जा चुकी है। साल के अंत तक टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

इस मार्ग पर जावद-मोरवन के बीच बावल, नई बावल, चौकानखेड़ा, लालपुरा, रूपपुरा सहित 12 से अधिक छोटे-बड़े गांव स्थित हैं। लंबे समय से इस सड़क को टू-लेन में विकसित करने की मांग क्षेत्रवासियों द्वारा की जा रही थी। वर्तमान में सड़क पर जगह-जगह डामर उखड़ चुका है और कई पुलियाएं क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नीमच-मोरवन मार्ग पर बड़ा ट्रैफिक

जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीण जावद-मोरवन के बजाय नीमच-मोरवन मार्ग का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे उस मार्ग पर यातायात का दबाव बढ़ गया है। नए टू-लेन मार्ग के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेज गति से होगा।

ऐसे बनेगा टू-लेन मार्ग

वर्तमान में जावद से मोरवन तक 12 फीट डामरीकृत रोड है। अब इसकी जगह 16.50 किमी लंबा और 23 फीट चौड़ा रोड बनाया जाएगा। इसमें 11.550 किमी लंबा डामरीकृत और बीच-बीच में ग्रामीण क्षेत्र में 4.950 किमी लंबा सीसी रोड बनाया जाएगा। रहवासी क्षेत्र में आवश्यकतानुसार नाली निर्माण भी होगा।

छोटे-बड़े 30 पुल-पुलिया और रपट का निर्माण होगा

जावद-मोरवन मार्ग पर 30 छोटे-बड़े पुल-पुलिया व रपट है। इनकी जगह नई पुल-पुलिया व रपट का निर्माण किया जाएगा। जिससे बारिश के दौरान आवागमन बाधित नहीं होगा और लोगों को राहत मिलेगी।

इन गांवों को मिलेगी सुविधा

इस मार्ग पर सीधे जुड़े बावल, नई बावल, लालपुरा, चौकानखेड़ा, रूपपुरा, कैलूखेड़ा, लोद, चौकखेड़ा, बोलखेड़ा आदि गांव सीधे जुड़ेंगे। इसके अलावा इनसे जुड़े दर्जनों गांव वालों को आवागमन में सुविधा होगी। (Neemuch News) 

टेंडर होते ही काम शुरू करवाएंगे

पीडब्ल्यूडी एसडीओ सूरज कुमार झानिया ने बताया जावद से मोरवन के बीच 16.50 किमी लंबे मार्ग के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। स्थानीय स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके पूर्ण होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। इस मार्ग पर 30 पुल-पुलिया व रपट का निर्माण भी होगा।