Haryanaline_Logo

हरियाणा में जिले के लोगों के लिए खुशखबरी: CM सैनी ने 206 करोड़ रुपये से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा के नरवाना क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि नरवाना का भविष्य उज्ज्वल है और यह तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने नरवाना में 206 करोड़ 32 लाख रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। सीएम सैनी ने यह जानकारी मेला मंडी में आयोजित विकास रैली में दी और कहा कि प्रदेश सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरियाणा को दी गई दो और फोर लेन की सौगात का भी जिक्र किया। इससे दिल्ली से कटरा छह घंटे और दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में पहुँचा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी को नरवाना दौरे की जानकारी दी गई और उन्होंने जनता को राम-राम कहा।

सीएम सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि पुरानी सरकारें केवल राजनीति करती थीं, विकास नहीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 10 साल में नरवाना में 607 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए, जबकि वर्तमान सरकार ने 2014 से अब तक 2105 करोड़ रुपये के कार्य पूरे किए। पिछले साढ़े 10 वर्षों में नरवाना के लिए 111 घोषणाएं की गईं, जिनमें से 98 पूरी हो चुकी हैं।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना जनता लंबे समय से मुख्यमंत्री का स्वागत चाहती थी और उनका यह दौरा महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने बताया कि नरवाना चार लोकसभा क्षेत्रों का गेटवे है और जनता का समर्थन भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाएगा।