Kal ka Mousam Alert : हरियाणा-पंजाब में तेज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, मैप द्वारा समझे मौसम विभाग का सटीक पूर्वानुमान

Kal ka Mousam : हरियाणा में कड़ाके की ठंढ के लिए एक बार फिर तैयार हो जाएँ। बता दे की हरियाणा में बारिश के साथ साथ अब ट्रिपल अटैक होगा।
बता दे की प्रदेश में 2 दिन तक और बारिश का एलर्ट ( Haryana Rain Alert)जारी हुआ है। हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बारिश की संभावना है। 15 जनवरी को कई जगहों पर ओलावृष्टि ( Hailstrom)भी हो सकती है। अगले 6 दिन में मौसम में बार बार बदलाव देखा जायगा।
हरियाणा के साथ साथ पंजाब में भी तेज बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी हुआ। पंजाब में भी बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जायगी साथ साथ हाड कंपा देने वाली ठंढ पडने वाली है।
पिछले 24 घंटे का मौसम
हरियाणा में धुंध का दौर जारी है। आज भी सुबह से 11 जिलों में घनी धुंध छाई। इससे विजिबिलिटी भी 10 से 50 मीटर तक रही। हालांकि धुप के दर्शन हुए जिससे आज बाजरों में भी रौनक देखने को मिलो ।
पिछले 24 घंटों में हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट (drop in temperature) देखने को मिली है। मगर अब भी यह सामान्य से ऊपर है। करनाल की रात सबसे ठंडी रही।
हरियाणा में बारिश के साथ कोल्डवेव का अलर्ट जारी
हरियाणा में एक बार मौसम कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। बता दे की कल हरियाणा में बारिश, ओलावर्ष्टि और कोल्ड वेव का असर एक साथ देखने को मिलेगा।
मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में कोल्ड वेव का यलो अलर्ट ( Yellow Alert) जारी किया गया है। इन जिलों में चरखी-दादरी, झज्जर, हिसार, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल शामिल है। हरियाणा में 15 और 16 जनवरी को बारिश की संभावना( Haryana Rain Alert) है। 15 जनवरी को कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
आने वाले 20 दिनों में शीतलहर का दिखेगा कहर
हरियाणा में आज रात से मौसम पूरी तरह से बदल जायगा हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ( Haryana Agricultural University) के कृषि मौसम विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आज से ठंड का तीसरा दौर शुरू हो गया है। अगले 20 दिन तक शीतलहर (Cold Wave) चलेगी। आज से पहाड़ों की ठंढ का कहर प्रदेश में देखने को मिलेगा।