Movie prime

जींद स्थित सफीदों बनेगा नया जिला, हरियाणा कैबिनेट सब कमेटी ने लगाई मोहर

 
Hr

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नए जिलों के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार
हरियाणा में जल्द ही 5 नए जिले बन सकते हैं। नए जिलों में हरियाणा प्रदेश के जींद जिले में स्थित सफीदों को भी शामिल किया गया है। सफीदों क्षेत्र के लोगों द्वारा नया जिला घोषित करने हेतु पिछले काफी समय से उठाई जा रही मांग पर अब कैबिनेट सब कमेटी द्वारा मोहर लगा दी गई है। सब कमेटी की बैठक में लिए गए फैसले के बाद अब सफीदों को नया जिला बनाने की प्रक्रिया का रास्ता साफ माना जा रहा है। 
 

पाठकों को बता दें कि प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर कैबिनेट की सब कमेटी की चर्चा पूरी होने के बाद मुहर लग गई है। कमेटी की अंतिम बैठक का आयोजन अगले सप्ताह किया जाएगा। सब कमेटी की अंतिम बैठक में नए जिलों के निर्माण की अंतिम रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी।
 

प्रदेश में बनाए जा सकते हैं पांच नए जिले

हरियाणा सरकार द्वारा
प्रदेश में नए जिलों के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। वर्तमान में प्रदेश में 22 जिले हैं। कैबिनेट सब कमेटी द्वारा अब प्रदेश में पांच नए जिले (जींद का सफीदों, हिसार का हांसी, सिरसा का डबवाली, करनाल का असंध और और सोनीपत का गोहाना) बनाने हेतु मोहर लगा दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हिसार जिले के हांसी और सिरसा जिले के डबवाली को सरकार द्वारा पहले ही पुलिस जिले बनाए जा चुके हैं।