Haryanaline_Logo

Haryana vidyut vibhag: हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, अब इतने घंटे ही मिलेगी बिजली

 
Bv
Whatsapp-Group
haryana news: गर्मी  में लोगों के खूब पसीने छूट रहे हैं। वहीं बिजली निगम ने प्रदेशभर में बिजली आपूर्ति घटाकर जनजीवन संकट में डाल दिया है। घरेलू सप्लाई, कृषि के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। अब बिजली आपूर्ति खेतों में 8 घंटे तो घरेलू सप्लाई 16 घंटे दिए जाने को लेकर सभी जिलों के अधीक्षक अभियंताओं को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए हैं। चारों मंडलों में बिजली आपूर्ति के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है।

कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला मंडल में आता है। करनाल, पानीपत रोहतक मंडल में आते हैं। गर्मी दिनोंदिन बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को दिन में बिजली गुल होने से परेशानी हो रही है। बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल का कहना है कि गेहूं सीजन के चलते मुख्यालय के निर्देशों के बाद खेतों की सप्लाई दिन के समय बंद की गई है। अब लगभग 8 घंटे खेतों में सप्लाई दी रही है। इसके अलावा डोमेस्टिक सप्लाई भी 16 घंटे की गई है।
 

घरेलू आपूर्ति का समय

पंचकूला- शाम 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक। दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक।

दिल्ली- शाम सवा 6 बजे से सुबह सवा 6 बजे तक। दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक

हिसार-शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक। दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक।
 

रोहतक-शाम पौने 7 बजे से सुबह पौने 7 बजे तक। दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक।

कृषि को आपूर्ति का समय

पंचकूला रात साढ़े 10 बजे सेबजे से 7 बजे तक।

सुबह साढ़े 5 बजे तक। शाम को 6 रोहतक रात पौने 11 बजे से सुबह पौने 6 बजे तक। शाम को पौने 6 बजे से पौने 7 बजे तक।

हिसार - रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक। शाम को सवा 5 बजे से सवा 6 बजे तक।

दिल्ली रात सवा 11 बजे से सवा 6 बजे तक। शाम को 5 बजे से 6 बजे तक।