Movie prime

Haryana: एचकेआरएनएल में छंटनी के ​खिलाफ कर्मचारी संघ का 11-12 मई को धरना

 

सरकार द्वारा हरियाणा कौशल रोजगार निगम में छंटनी के ​खिलाफ कर्मचारी संघ ने धरने का ऐलान किया है। कर्मचारी संघ इन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने तथा एचकेआरएनएल में छंटनी का विरोध कर रहा है। कर्मचारी संघ धरने के बाद प्रदेश सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन भी सौंपेगा। 
 

सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने इस आंदोलन का ऐलान रोहतक में किया है। रविवार को कर्मचारी भवन रोहतक में सर्वकर्मचारी संघ का सम्मेलन हुआ था, जिसमें यह ​आंदोलन का निर्णय लिया गया। कर्मचारी संघ मंत्रियों के आवास के सामने धरना देगा। सर्वकर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मवीर फौगाट ने हरियाणा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि हरियाणा सरकार एक तरफ तो जॉब सिक्योरिटी का दावा कर रही है, वहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों छंटनी के नाम पर हटाया जा रहा है। यह इन कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह खाली पड़े पदों पर तुरंत कर्मचारियों की स्थायी भर्ती करे। ऐसे में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत लगे कर्मचारियों को हटाने से समस्या और अ​धिक गंभीर हो जाएगी। सरकार हरियाणा में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की बजाय घटाने पर तुली हुई है। 


20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल
धर्मवीर फौगाट ने कहा कि 20 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल होगी। इस हड़ताल में सर्व कर्मचारी संघ पूरी तरह से भाग लेगा। कोई भी कर्मचारी राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान काम नहीं करेगा और धरना देकर अपनी मांग रखेगा। वहीं 11 व 12 मई के धरने को लेकर भी व्यापक रुपरेखा बनाई गई। इस मौके पर सम्मेलन को कर्मचारी नेता सत्यपाल सिवाच, नरेश शास्त्री, दीपक कुमार, राजेश सैनी, संदीप सांगवान ने भी संबो​धित किया और सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

FROM AROUND THE WEB

News Hub