Haryana free Home Scheme Good News: हरियाणा में 77 परिवारों का होगा अब अपना पक्का मकान, CM सैनी ने किया समय निर्धारित
Haryana free Home Scheme Good News: हरियाणा में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को विभिन्न योजनाओं की सौगात दी जा रही है। हरियाणा में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जल्द ही 77 हजार परिवारों को घर मिलने का रास्ता साफ हो गया है। जल्द ही अब गरीब लोगों को पक्के मकान मिलने वाले है।
अगले 15 दिन मैं पूरी होगी जियो-टैगिंग की प्रक्रिया
अधिक जानकारी के लिए बता दे की मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जियो-टैगिंग की प्रक्रिया अगले 15 दिनों में पूरी कर ली जाएगी, जिसके बाद लाभार्थियों को घर बनाने के लिए वित्तीय सहायता जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने उपायुक्तों को नए पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार करने के लिए सर्वेक्षण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। सैनी बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक में बोल रहे थे।
बैठक में विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, सांसद धर्मबीर सिंह, नवीन जिंदल, कांग्रेस सांसद जय प्रकाश 'जेपी' और अन्य जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना 2.0 की भी समीक्षा की गई।
इस योजना के तहत महग्राम पंचायत में 50 वर्ग गज और सामान्य ग्राम पंचायत में 100 वर्ग गज के भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। पहले चरण में 62 ग्राम पंचायतों में 4533 परिवारों को प्लॉट दिए गए हैं।
अगली प्रक्रिया के लिए 1000 पंचायतों का चयन किया गया है। 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रूण परीक्षण करने और कराने में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभागों को इस संबंध में प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
