Movie prime

Haryana: हरियाणा में 3.23 लाख कर्मचारियों और पेंशन धारकों के लिए खुशखबरी

 

हरियाणा सरकार की तरफ से कर्मचारियों और पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। यह बढ़ोतरी जनवरी, 2025 से लागू मानी जाएगी। इसे लेकर वित्त विभाग के एसीएस की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। जानने योग्य बात यह है कि आठ साल बाद कर्मचारियों का सबसे कम महंगाई भत्ता बढ़ा है। इससे पहले जनवरी, 2018 में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। तब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 7 से बढ़कर 9% हुआ था। उसके बाद प्रत्येक वर्ष  जनवरी व जुलाई से कम से कम तीन प्रतिशत डीए बढ़ता जा रहा है।
 

कोरोना काल में 2019 व 2020 में महंगाई भत्ता नहीं बढ़ाया गया है। 2021 में जुलाई में सीधे 17% से 28% किया गया। इसके बाद लगातार तीन से चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। अब 2018 के बाद सबसे कम दो प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारियोंको कम से कम 434 रुपए तक का लाभ होगा। दो प्रतिशत की बढ़ोतरी से अब कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53 से बढ़कर 55 प्रतिशत हुआ है। इससे राज्य के विभिन्न विभागों, बोर्ड-निगमों के 3.23 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा।


कर्मचारियों को तीन महीने का एरियर मिलेगा

हरियाणा गवर्नमेंट  की तरफ से महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढोतरी की घोषणा के बाद इसे जनवरी 2025 से लागू माना जायेगा। सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को अगले महीने मिलने वाले वेतन-पेंशन के साथ ही जनवरी, फरवरी और मार्च का एरियर दिया जाएगा। लगभग 3 लाख से अधिक पक्के कर्मचारियों और दो लाख 60 हजार पेंशनर्स को इसका लाभ होगा। वहीं, पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार वेतन-पेंशन ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता भी बढ़ाने की तैयारी है।

FROM AROUND THE WEB

News Hub