Haryanaline_Logo

Haryana News: हरियाणा में कच्चे कर्मचारियों को नायाब सरकार ने दी बड़ी सौगात, 1 लाख से अधिक कर्मचारियों के लिए लिया यह बड़ा फैसला

हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सरकार ने पिछले वर्ष एचकेआरएनएल के माध्यम से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष एचकेआरएनएल के वह कर्मचारी जिन्होंने नौकरी करते हुए पांच साल पूरे कर  लिए थे उन्हें जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा की थी।
 
HARYANA NEWS
Whatsapp-Group

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को लेकर बड़ी घोषणा की है। प्रदेश सरकार की इस घोषणा से राज्य में काम कर रहे लगभग सवा लाख कच्चे कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने करीब सवा लाख कच्चे कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित करने के फैसले को लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने हेतु पोर्टल तैयार कर लिया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा तैयार किए गए इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारियों के आवेदन लिए जाएंगे। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की इस प्रक्रिया के तहत दो विभागों में ट्रायल लेकर प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में लागू किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्य नायब सिंह सैनी द्वारा स्वयं सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के माध्यम से इसकी जानकारी दी गई है। 

नायब सरकार ने पिछले वर्ष दी थी एचकेआरएनएल के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी

हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सरकार ने पिछले वर्ष एचकेआरएनएल के माध्यम से नौकरी कर रहे कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा की थी। प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष एचकेआरएनएल के वह कर्मचारी जिन्होंने नौकरी करते हुए पांच साल पूरे कर  लिए थे उन्हें जॉब सिक्योरिटी देने की घोषणा की थी। हरियाणा सरकार की घोषणा और राज्यपाल की मंजूरी के बाद विधानसभा में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी देने के लिए कानून भी पारित कर दिया गया था। लेकिन विधानसभा में कानून पारित होने के बावजूद प्रदेश में अफसरों ने इसे लागू नहीं किया था। लेकिन अब नायब सरकार द्वारा हरियाणा संविदा कर्मचारी एक्ट-2024 के तहत हरियाणा संविदा कर्मचारी नियम-2025 को इसी वर्ष पांच अगस्त को हरियाणा प्रदेश के सरकारी गजट में जारी कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने जॉब सिक्योरिटी से जुड़े आवेदनों के लिए एक अलग से पोर्टल बनाने की भी घोषणा की है।