Haryanaline_Logo

Haryana government: हरियाणा सरकार ने दी सरकारी कर्मचारियों को सौगात

 
Ns
Whatsapp-Group

हरियाणा सरकार ने अपने सरकारी कर्मचारियों की मौज कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सरकारी कर्मचारियों के डीए में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। अब हरियाणा में भी कर्मचारियों व वेतनभोगियों को 53 की बजाय 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। उससे भी बड़ी बात यह है कि यह नियम एक जनवरी से लागू माना जाएगा, इसलिए कर्मचारियों को चार महीने का एरियर भी मिलेगा, इससे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है। सरकार ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता डीए और डीआर अप्रैल 2025 के वेतन के साथ यानी मई में मिल जाएगा। जनवरी से अप्रैल तक जितना एरियर बनता है, वह मई महीने में ही कर्मचारियों को दे दिया जाएगा। ऐसे में सरकार पर आ​र्थिक बोझ बढ़ने वाला है। हरियाणा सरकार ने यह घोषणा सातवें वेतन आयोग के अनुसार की है, जोकि पहली जनवरी से लागू भी कर दी गई है। 

कर्मचारियों को एक साथ मिलेगा मोटा पैसा
सभी कर्मचारियों और पेंशन भोगियों को एक जनवरी से अप्रैल तक का एरियर भी मिलेगा। अप्रैल महीने का एरियर मई में मिलने वाली सेलरी के साथ मिल जाएगा, जबकि जनवरी से मार्च तीन महीने का एरियर भी जल्द मिल जाएगा। हरियाणा सरकार के लगभग 3 लाख कर्मचारियों और दो लाख 60 हजार वेतनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा। इस समय छठे वेतन आयोग का लाभ ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को 246 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। पांचवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों को 455 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। हरियाणा में वैसे तो सातवां वेतन आयोग लागू है, लेकिन इस समय भी काफी संख्या में कर्मचारी और पेंशनर्स पांचवें और छठे वेतन आयोग के अनुसार ही वेतन और पेंशन ले रहे हैं। इन सभी कर्मचारियों और वेतनभोगियों को इस घोषणा से बड़ा लाभ मिलेगा।