Haryanaline_Logo

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम में नागरिक सुविधाओं सुधारने के लिए उठाए महत्वपूर्ण कदम

 
Haryana News
Whatsapp-Group

Haryana News: मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए हरियाणा सरकार गंभीर है। मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर बीते पांच दिनों से शहर में विभिन्न संगठनों और नागरिकों से बैठकें कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। इसके आधार पर उन्होंने अधिकारियों को तेज़ी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

राजेश खुल्लर ने बसई और धनकोट मार्ग का दौरा किया और सड़कों के सुदृढीकरण की समीक्षा की। डीसी अजय कुमार ने बताया कि पांच करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से सड़कों का निर्माण जल्द शुरू होगा और 2.5 करोड़ रुपए से नया पुल बनाया जाएगा।

इसके अलावा, उन्होंने लोक निर्माण विभाग, जीएमडीए, नगर निगम और जिला प्रशासन को जलभराव, कचरा प्रबंधन, आवारा पशु और सड़क ढांचे में सुधार जैसे मुद्दों पर तेजी से काम करने को कहा।

गुरुग्राम के लिए व्यापक ड्रेनेज प्लान तैयार किया गया है। शहर के लेग-1, लेग-2 और लेग-3 ड्रेनों को नजफगढ़ ड्रेन से जोड़ा गया है। 12 प्रमुख जलभराव स्थलों पर समाधान किया गया है, और एनएच-48 पर वर्षों से हो रहे जलभराव की समस्या को नए नाले व ड्रेन से दूर किया गया है।

शार्ट टर्म प्लानिंग में पाइप सफाई, पंपिंग मशीनें और क्रॉस ड्रेनेज सुधार शामिल हैं। लॉन्ग टर्म में वर्षा जल संचयन, नए तालाब और ग्रीन बेल्ट के विकास पर काम चल रहा है। सीवेज शोधन क्षमता को 408 एमएलडी से बढ़ाकर 2028 तक 950 एमएलडी तक ले जाने का लक्ष्य है।

मुख्य प्रधान सचिव ने निर्माणाधीन माता शीतला देवी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल की प्रगति की जानकारी भी ली। 550 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस प्रोजेक्ट को दिसंबर 2025 तक पूरा किया जाएगा। इसमें अस्पताल, एकेडमिक ब्लॉक, हॉस्टल और ट्रॉमा सेंटर शामिल होंगे।

खुल्लर ने आवारा पशुओं की समस्या और सड़क किनारे कचरे के ढेर पर चिंता जताई। इसके लिए पशुओं को गौशालाओं में भेजा जाएगा और कचरे के निस्तारण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।