हरियाणा में 11,12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से नहीं होगी बति गुल, अनिल विज ने नया प्लान बनाकर दिए निर्देश
Haryana Strik News : हरियाणा प्रदेश में निजीकरण समेत कई अन्य मुद्दों पर बिजली कर्मियों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के जींद सिरसा समेत सभी 22 जिलों में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे बिजली कर्मचारियों ने अब 3 दिन की हड़ताल का ऐलान किया है।
बता दें कि हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर कर्मचारियों ने इस हड़ताल का ऐलान किया है।
रविवार को जिला स्तर पर लगभग सभी जिलों में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा इस प्रदर्शन में लंबित मांगों को पूरा करने के लिए भी आवाज उठाई गई।
जींद जिले के नरवाना में निजीकरण के खिलाफ प्रदर्शन करने उतरे बिजली कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार द्वारा उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 11, 12 और 13 अगस्त को बिजली कर्मचारी हड़ताल करेंगे। वहीँ सरकार ने भी इससे निपटने के लिए नया प्लान तैयार किया है। जिससे आमजन को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
लगातार बातचीत से हल निकलने का प्रयास
हड़ताल को टालने के लिए सरकार के प्रतिनिधि जहां लगातार बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों के संपर्क में हैं, वहीं सभी सर्किलों में अस्पतालों, जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेल और अनिवार्य सेवाओं से जुड़े अन्य स्थानों पर पर्याप्त ईंधन के साथ जनरेटर चालू हालत में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों से हड़ताल का आह्वान वापस लेने और जनहित में बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की वास्तविक मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।
सरकार ने कहा नहीं बाधित हो बिजली वयवस्था
अधिक जानकारी के लिए बता दे की वर्तमान में बिजली की मांग का पीक सीजन चल रहा है, ऐसे समय में बिजली आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान आम जनता, किसानों और अन्य उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में बिजली आपूर्ति प्रभावित नहीं होने दी जाएगी।
यूनियन ने सभी से किया अनुरोध
हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं संयुक्त संघर्ष मोर्चा के वक्ताओं ने 3 दिन की प्रस्तावित हड़ताल में सभी कर्मचारियों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया है। रविवार को नरवाना में हुए बिजली कर्मचारियों के प्रदर्शन के दौरान यूनिट प्रधान राजबीर ढिल्लो, दीपक नैन और विक्रम संधु ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए निजीकरण के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया।
