Movie prime

हरियाणा सरकार छात्रों से टैबलेट लेगी वापस, शिक्षा मंत्री ने बताई वजह

 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ई-अधिगम योजना के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को बांटे गए टैबलेट वापस लेने का निर्णय लिया है। अब यह टैबलेट छात्रों के पास नहीं रहेंगे। सरकार का कहना है कि इनका दुरुपयोग बढ़ रहा था और पढ़ाई पर नकारात्मक असर पड़ रहा था।

शिक्षा मंत्री महिपाल सिंह ढांडा ने स्पष्ट किया कि टैबलेट योजना छात्रों की सुविधा और शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए शुरू की गई थी, लेकिन शिकायतों के बाद इसे बंद करना पड़ा। उनका कहना है कि सरकार तकनीक के खिलाफ नहीं है, बल्कि चाहती है कि इसका सही और नियंत्रित उपयोग हो। उन्होंने बताया कि आगे टैबलेट का इस्तेमाल केवल उन्हीं स्थानों पर होगा, जहां निगरानी और नियंत्रण संभव होगा।

कोविड-19 महामारी के दौरान करीब 5 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और डेटा पैक वितरित किए गए थे। इस पर लगभग 620 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। हालांकि, समय के साथ अभिभावकों और पंचायतों की शिकायतें बढ़ीं कि बच्चे पढ़ाई की बजाय इनका इस्तेमाल गेम खेलने, फिल्में देखने और अनुचित वेबसाइट ब्राउज़ करने में कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने भी स्वीकार किया कि टैबलेट मिलने के बाद पढ़ाई से ध्यान भटकने लगा।