Movie prime

HARYANA BREAKING: नायब सैनी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, सरकार 15 दिन के अंदर ही करेगी अस्थाई कर्मचारियों को पक्का 

हरियाणा प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना पर वित्त विभाग द्वारा भी मोहर लगाई जा चुकी है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की और से अस्थाई कर्मचारीयों को पक्का करने को लेकर एक प्रस्ताव बीते दिनों वित्त विभाग को भेजा गया था, जिस पर वित्त विभाग ने अपनी तरफ से फाइनल अपनी मुहर भी लगा दी है। वित्त विभाग की मोहर लगने के बाद 15 दिनों के अंदर-अंदर हरियाणा सरकार अब अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने हेतु नियुक्ति पत्र जारी कर देगी। 
 
HARYANA NEWS
दो सप्ताह के अंदर सरकार करेगी कच्चे कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी

HARYANA BREAKING: हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश में हजारों की संख्या में अस्थाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद अब प्रदेश के अस्थाई कर्मचारियों को पक्के करने की योजना बनाई जा रही है। सरकार की घोषणा के बाद प्रदेश के हजारों अस्थाई कर्मचारियों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
हरियाणा प्रदेश में में 20 साल से काम कर रहे अस्थाई कर्मचारीयों को सरकार ने नियमित करने की घोषणा की है। 

दो सप्ताह के अंदर सरकार करेगी कच्चे कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में हजारों की संख्या में कार्य कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को अब पक्का करने की योजना शुरू कर दी है। नायब सिंह सैनी
सरकार ने बताया है कि प्रदेश में काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे। ज्ञात हो कि अस्थाई कर्मचारियों ने हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की हुई थी। जिसके जवाब में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में हरियाणा सरकार ने यह जानकारी दी है।

मुख्य सचिव की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव पर वित विभाग ने लगाई मुहर

हरियाणा प्रदेश में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की योजना पर वित्त विभाग द्वारा भी मोहर लगाई जा चुकी है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव कार्यालय की और से अस्थाई कर्मचारीयों को पक्का करने को लेकर एक प्रस्ताव बीते दिनों वित्त विभाग को भेजा गया था, जिस पर वित्त विभाग ने अपनी तरफ से फाइनल अपनी मुहर भी लगा दी है। वित्त विभाग की मोहर लगने के बाद 15 दिनों के अंदर-अंदर हरियाणा सरकार अब अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने हेतु नियुक्ति पत्र जारी कर देगी। 

इन कर्मचारियों को किया जाएगा पक्का

हरियाणा प्रदेश में नायब सिंह सैनी सरकार ने अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने हेतु बनाई गई योजना पर मोहर लगा दी है। आप प्रदेश के अंदर जो कर्मचारी 20 साल से अधिक समय से अस्थाई रूप से कार्य कर रहे हैं, उन कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कैडर पदों के सृजन को मंजूरी दे दी गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश के बाद नवंबर महीने की 28 तारीख को मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा पहले ही मंजूरी दी  जा चुकी है।