Haryana jail: हरियाणा में कैदियों की हुई मौज, जेल विभाग खोलेगा पेट्रोल पंप, कैदी करेंगे काम

हरियाणा के कैदी अब सरकारी खजाना भरेंगे। जेल विभाग ने बिजनेस की ओर कदम बढ़ा दिया है। अब तक जेलों में कुर्सी, कलाकृतियां व मिठाई आदि बनाकर बेची जा रही है, लेकिन अब जेल विभाग पेट्रोल पंप भी चलाएगा। हरियाणा में अंबाला करनाल ,यमुनानगर ,सोनीपत, फरीदाबाद ,भिवानी, झज्जर, सिरसा, जींद ,नुह और हिसार में खुलेंगे कैदियों के लिए पेट्रोल पंप।
अब तक कुरुक्षेत्र व नारनौल में ऐसे पंप शुरू किए हैं। बताया गया है कि 10 माह में 85 लाख रुपए का प्रोफिट हुआ है। अब 11 और जिलों में पेट्रोल पंप खोले जान की प्रक्रिया चल रही है। इन पंपों का संचालन कैदी करेंगे। दिन में यहां काम करेंगे और रात को वापस जेल में चले जाएंगे। उनके बाद जेल विभाग का स्टाफ पेट्रोल पंप संभालेंगे। हालांकि कैदियों की ड्यूटी के वक्त भी कुछ कर्मचारी मौजूद रहेंगे। 11 में से 9 पंपों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
ऐसे होगा कैदियों का चयन
पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कैदियों का चयन किया जाएगा। इसमें ऐसे कैदी शामिल होंगे, जिनका आचरण ठीक होगा। इसके अलावा जिसकी सजा का कम समय बचा होगा, उन्हें लगाया जाएगा। ताकि वह फरार नहीं होगा। पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कैदियों को जेल मैनुअल के अनुसार मजदूरी भी मिलेगी।
इन जिलों में शुरू होंगे पंप- जिन जिलों में पेट्रोल पंप शुरू होने हैं, उनमें अम्बाला, करनाल, - यमुनानगर, सोनीपत, फरीदाबाद, भिवानी, झज्जर, सिरसा, जींद, नूंह और हिसार-2 शामिल है।