Haryana News: हरियाणा में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करना 2 पुलिसकर्मियों को पड़ा महंगा, एसपी ने किया सस्पेंड
Haryana News: हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिले में छेड़छाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार फतेहाबाद जिले में रक्षक के ही भक्षक होने की घटना सामने आई है। बता दें कि फतेहाबाद शहर में टहलने निकलीं सास-बहू के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। इस मामले में फतेहाबाद एसपी ने बाइक से पीछा करने और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत
फतेहाबाद शहर में पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में महिलाओं के परिजनों ने इसकी पुलिस को शिकायत देते हुए घटना का एक CCTV भी पेश किया। सीसीटीवी पुलिस के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
इस मामले में परिजनों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने बाइक पर सवार होकर घर तक महिलाओं का पीछा किया। काफी देर बाद डर के मारे महिलाओं ने शोर मचाकर मोहल्ले के लोगों इकट्ठा कर लिया। मोहल्ले के लोगों कोई इकट्ठा होते देख दोनों पुलिसकर्मी भागने की फिराक में थे, लेकिन लोगों की भीड़ ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया। मौके पर इकट्ठे हुए लोगों ने बताया कि दोनों ऑन ड्यूटी थे और शराब पिए हुए थे। यह मामला एसपी सिद्धांत जैन के संज्ञान में आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को फतेहाबाद सस्पेंड कर दिया।

