Haryanaline_Logo

Haryana news: हरियाणा में 31आईएएस और पांच एचसीएस का ट्रांसफर, सुशील सोनीपत और साहिल भिवानी के डीसी नियुक्त

 
Hr
Whatsapp-Group

हरियाणा सरकार की ओर से गुरुवार को 31 आईएएस और 5 एचसीएस के तबादले किए गए हैं। रेवाड़ी और सिरसा के डीसी समेत अम्बाला डिविजनल कमिश्नर भी बदले गए हैं। सोनीपत में सुशील सारवान तो भिवानी में साहिल गुप्ता को डीसी लगाया गया है, जबकि संजीव वर्मा को अम्बाला का डिविजनल कमिश्नर लगाया है। वर्मा से आयुष डीजी का चार्ज ले लिया गया है, लेकिन खेल विभाग के डीजी का चार्ज रहेगा। सरकार ने सोनीपत, करनाल, अम्बाला,कुरुक्षेत्र व पलवल के एडीसी भी बदले हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल से स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ले लिया है। इसकी जगह कृषि विभाग की जिम्मेदारी मिली है। हरियाणा पब्लिक रिलेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर अमित कुमार अग्रवाल से पंचायत विभाग लेकर उन्हें इंडस्ट्री दिया गया है। सीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेट्री साकेत कुमार को पंचायत विभाग के कमिश्नर और एचपीजीसी के एमडी का चार्ज दिया गया है। हालांकि, इस सूची में किसी अधिकारी को एफसीआर नियुक्ति नहीं किया गया।
 

कहां पर हुआ ट्रांसफर 

सुशील सारवान-डीसी सोनीपत 

साहिल गुप्ता -डीसी भिवानी 

अनुपम अंजलि -प्रशासक एचएसवीपी फरीदाबाद


लक्षित सरीन- एडीसी सोनीपत 


सोनू भट्ट-एडीसी करनाल 

इन एचसीएस का भी हुआ तबादला 

महावीर प्रसाद -एडीसी कुरुक्षेत्र 

महेंद्र पाल -एडीसी अंबाला 

जयदीप कुमार- एडीसी पलवल 

चिन्म ई गर्ग- ओएसडी एचएसएससी