Movie prime

अगले कुछ घटों में बदलेगा हरियाणा-पंजाब का मौसम, बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना, जानें नया अपडेट -Haryana-Punjab Rain Alert   
 

Haryanaline: हरियाणा और पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। वह पश्चिमी विक्षोभ पहले से अधिक मजबूत है। अभी दिन का तापमान 22 से 25 डिग्री चल रहा है। इसमें आज रात से कमी आएगी। तीन और चार फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।
 
अगले कुछ घटों में बदलेगा हरियाणा-पंजाब का मौसम, बारिश के साथ बर्फबारी की भी संभावना, जानें नया अपडेट

Haryana-Punjab Rain Alert :  हरियाणा-पंजाब के वासी एक बार फिर कड़ाके की ठंढ के लिए तैयार हो जाये। बता दे की पिछले कईं दिनों से तापमान में हो रही बढ़ोतरी के बीच एक बार फिर से मौसम का रुख बदलने वाला है। 

आज रात से बदलेगा मौसम 


आज सुंभ से हरियाणा -पंजाब के कई जिलों में धुंध का कहर देखने को मिला वहीँ अभी शाम ८ बजे तक दोनों राज्यों के के कई इलाके धुंध की चपेट में।  वहीँ चंडीगढ़ मौसम विभाग (Chandigarh Meteorological Department) के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जोकि कल कुछ कम हो जाएगा।

हरियाणा पंजाब मैं धुंध के साथ होगी बारिश 


अधिक जानकारी के लिए बता दे की इस बदलाव से हरियाणा- पंजाब (Haryana-Punjab Weahter) और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार जताये जा रहे है।  डॉ. पॉल ने बताया कि इसके बाद 3 और 4 फरवरी को एक अन्य पश्चिम विक्षोभ सक्रिय ( West disturbance active) होगा।

उससे हरियाणा और पंजाब के कुछ स्थानों पर बारिश होगी। वह पश्चिमी विक्षोभ ( West disturbance active) पहले से अधिक मजबूत है। अभी दिन का तापमान 22 से 25 डिग्री चल रहा है। इसमें आज रात से कमी आएगी। तीन और चार फरवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है।

फरवरी में लौटेगी कड़ाके की ठंढ 

अधिक जानकारी के लिए बता दे की पिछले दिनों की धुप ने किसानों की फसलों को भी काफी नुकशान पहुँचाया था ,लेकिन अब एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है और कड़ाके की ठंढ देखने को मिलने वाली है।  फरवरी महीने में सुबह-शाम पहले की तरह से शीत लहर ( Cold Wave) चलेगी। इस दौरान तापमान भी कम रहेगा और हल्की ठंड भी महसूस होगी। 

 चंडीगढ़ में भी दिखेगा असर डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मौसम में होने वाले इस बदलाव का असर चंडीगढ़ में भी दिखाई देगा। 

अगले कुछ घंटों यानि आज रात और कल को चंडीगढ़ में भी बादल रहेंगे। साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। इसके अलावा 3 और 4 फरवरी को भी चंडीगढ़ में बारिश की संभावना (Chandigarh Meteorological Department) है, जिससे मौसम एक बार फिर से चंडीगढ़ का मौसम सुहावना हो जाएगा।