Movie prime

IMD Weather Update: हरियाणा राजस्थान पंजाब में फिर करवट लेगा मौसम, कड़ाके की ठंढ के लिए हो जाएँ तैयार, मैप द्वारा समझें अपने अपने शहर का हाल 

Haryanaline: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी कोहरे के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम साफ़ नजर आएगा लेकिन 29 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा।
 
कड़ाके की ठंढ के लिए हो जाएँ तैयार

IMD Weather Update: हरियाणा राजस्थान और पंजाब में बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। दो दिन से तेज धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी थी। लेकिन गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली और लोगों को एक बार फिर कोहरे और ठंड ( Cold Wave Alert) का एहसास कराना शरू कर दिया। मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ साथ एक हफ्ते तक कोहरे छाए रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना जताई है।

आज कैसा रहेगा मौसम 


मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश में भी कोहरे के साथ ठंड बढ़ने (Cold Wave Alert) की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम साफ़ नजर आएगा लेकिन 29 जनवरी के बाद एक बार फिर मौसम करवट लेगा।

मौसम विभाग ने 24 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है। उधर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाके में हल्की बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में न्यूनतम तापमान शून्य से 2 डिग्री नीचे ही चल रहा है। लोगों को कड़ाके की ठंढ से झूझना पड़ रहा है।


श्रीनगर में ठंढ लगी जमने 
कश्मीर में बर्फ़बारी ने एक बार फिर ठंढ को निचे गिराया है। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में  न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह पहले से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था। 

राजस्थान में बारिश से बढ़ी ठंढ 
मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में एक नए पश्चिमी विक्षोभ (western disturbance) के असर से बीते 24 घंटे में राज्य में कई जगह हल्की बारिश हुई।मौसम विभाग के अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। आने वाले दिनों में कोहरा छाये रहने की उमीद्द है