Haryanaline_Logo

Haryana roadways: हरियाणा में अब ट्रेन की तरह रोडवेज बस की भी लोकेशन देख सकेंगे यात्री, रोडवेज ने शुरू किया लोकेशन ट्रेस का ट्रायल

 
Hr
Whatsapp-Group

haryana :हरियाणा में अब ट्रेन की तरह बस का भी लोकेशन का पता कर सकेंगे यात्री, हरियाणा रोडवेज का बस स्टैंड या स्टॉप पर खड़े होकर अनुमान लगाने की अनुमान लगाने की जरूर नहीं पड़ेगी। हरियाणा रोडवेज ने अपने यात्रियों को यह एक राहत भरी खबर दी है। यात्रियों को यह सुविधा देने के लिए बसो में रियल टाइम लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम का ट्रायल अभी जारी है। सबसे पहले प्रदेश की 150 बसो को इस सिस्टम से जोड़ा जाना है। जिनमें रोहतक डिपो की 10 एसी बसें शामिल कर दी गई है यह सिस्टम पूरी तरह से  रेलवे के पैटर्न की तरह बनाया  गया है।
 

इस सॉफ्टवेयर को ठीक रूप से संचालित करने के लिए रोडवेज मुख्यालय पर एक कंट्रोल सिस्टम बनाया गया है। जिसमें सभी रोडवेज बसों की मूवमेंट हर पल मॉनिटर की जा रही है। बस स्टॉप तक कितने मिनट में पहुंचेगी , कितने मिनट में पहुंचेगी  इसमें दिखाया जाएगा ।यह सारी जानकारी एप्लीकेशन के माध्यम से यात्रियों को मिलने शुरू होगी।

हरियाणा रोडवेज बस के यात्री एप्लीकेशन डाउनलोड कर बस की लाइव लोकेशन चेक कर सकते हैं इससे यात्रियों को घंटो स्टैंड पर खड़े रहने की आवश्यकता नहीं रहेगी अधिकारियों के अनुसार ट्रायल एक सप्ताह में पूरा होने वाला है इसके बाद गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन को लांच कर दिया जाएगा।


यह काम तो चरणों में होगा, दूसरे चरण में सामान्य बसों को किया जाएगा ऑनलाइन

हरियाणा रोडवेज विभाग ने फिलहाल ऐसी बसों को ट्रेस करने की सुविधा शुरू करने की तैयारी की है। योजना सफल रहने पर दूसरे चरण में सामान्य बसों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

ऐसी बसों की जानकारी रोडवेज बस के यात्रियों को एप्लीकेशन के माध्यम से देने के लिए ट्रायल चल रहा है। यह ट्रायल सफल होने की आसार है। इसमें प्रदेश की बसों के साथ रोहतक की भी 10 बस शामिल हुई है। हंसराज डिपो इंचार्ज रोहतक