Haryanaline_Logo

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से बीपीएल परिवारों को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा ऋण

हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की ओर से बीपीएल परिवारों को स्वयं रोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से दिया जा रहा ऋण
 
haryana scheduled caste finance
Whatsapp-Group

हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे अनुसूचित जाति परिवारों के लिए स्वरोजगार स्थापित करने को लेकर बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि योजना का लाभ उन पात्र परिवारों को मिलेगा जिनकी पारिवारिक वार्षिक आय ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1 लाख 80 हजार रुपये (परिवार पहचान पत्र अनुसार) से अधिक न हो, को बैंकों के माध्यम से 1 लाख 50 हजार रुपये तक ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पात्र परिवार को यह ऋण पशुपालन, किराना दुकान, मनियारी दुकान, ब्यूटी पार्लर, ई-रिक्शा, सूअर पालन या अन्य कोई लाभप्रद योजना के लिए उपलब्ध करवाया जा रहा है।
डीसी ने बताया कि निगम द्वारा कुल लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 10 हजार रुपये तक का अनुदान व 10 प्रतिशत मार्जिन मनी को 4 प्रतिशत वार्षिक व्याज दर पर उपलब्ध करवाया जाता है तथा बकाया ऋण बैंकों द्वारा दिया जाता है।